एक्सप्लोरर

नीट की ही तरह यूपी पीसीएस जे परीक्षा में हुई गड़बड़ी, मामला कोर्ट में, बदल सकता है रिजल्ट!

UP PCS J Result 2022: साल 2022 की यूपी पीसीएस जे परीक्षा का परिणाम बदल सकता है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आयोग को पूरी जानकारियों के साथ फिर से हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है.

UP PCS J Result 2022 May Change: ये साल जिन बड़ी घटनाओं के लिए याद किया जाएगा उनमें से एक है बार-बार अलग-अलग परीक्षाओं में सामने आ रही गड़बड़ियां. अभी नीट से लेकर यूजीसी नेट परीक्षा का विवाद सुलझा नहीं था कि पीसीएस जे परीक्षा में भी गड़बड़ी होने की आशंका उठ खड़ी हुई है. मामला कोर्ट में है और अगर कुछ सवालों के साफ जवाब आयोग नहीं दे पाता है तो फिर से कॉपियां चेक करने का निर्देश पारित हो सकता है. इसी के साथ साल 2022 का पीसीएस जे का रिजल्ट भी फिर से रिलीज किया जा सकता है.

क्या कहना है हाईकोर्ट का

कल यानी सोमवार को इस मामले में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने संकेत दिए हैं कि मुख्य परीक्षा की कॉपी में हुई गड़बड़ी को दूर किया जाएगा और जरूरत हुई तो फिर से रिजल्ट घोषित किया जाएगा. इस तरह एक बार फिर रैंक लिस्ट बन सकती है और जो लोग पदों पर काबिज होकर काम शुरू कर चुके हैं, उसमें भी बदलाव होने की संभावना है.

नया हलफनामा हो दाखिल

आयोग के डिप्टी सेक्रेटरी की तरफ से दाखिल हलफनामे में इस ओर संकेत मिले हैं. कोर्ट ने ये भी कहा है कि हलफनामे में दी गई जानकारी पूरी नहीं है इसलिए नए सिरे से नया हलफनामा दाखिल किया जाना चाहिए. बता दें कि ये याचिका श्रवण पांडे ने दायर की है जिस पर न्यायमूर्ती एच डी सिंह और न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता की खंडपीठ सुनवाई कर रही है.

कॉपियों में मिली गड़बड़ी

लॉयर विभु राय ने डिप्टी सेक्रेटरी की तरफ से कोर्ट में एफिडेविट दाखिल किया. इसमें स्वीकार किया गया है कि करीब 50 आंसर-शीट्स में गड़बड़ी हुई है जो आपस में मिल गई हैं. आयोग इसे ठीक करने की कोशिश कर रहा है. इस गलती को दूर करने के बाद नए सिरे से रिजल्ट की घोषणा हो सकती है.

कोर्ट ने मांगी डिटेल में जानकारी

इस बाबत कोर्ट ने साफ किया है कि हलफनामे में पूरी जानकारी नहीं दी गई है. पहले ये साफ किया जाए कि अगर परिणाम फिर से जारी होता है तो कितने कैंडिडेट्स सेलेक्शन लिस्ट से बाहर होंगे और कितने नए लोग इस लिस्ट में शामिल होंगे.

इसके साथ ही जो लोग नियुक्त हो चुके हैं और काम शुरू कर चुके हैं, उनको लेकर क्या फैसला किया जाएगा. ये सब जानकारियां उपलब्ध कराने का निर्देश कोर्ट की तरफ से दिया गया है. उसके बाद ही इस मुद्दे पर विचार होगा.

सभी 18042 कॉपियों की होगी जांच

बता दें कि पीसीएस जे परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप एक कैंडिडेट श्रवण पांडे ने लगाया था. कैंडिडेट ने आरटीआई के माध्यम से जब अपनी आंसरशीट पायी तो देखा कि उसके कुछ पन्ने फटे थे. इसके बाद आयोग ने सभी 18042 कॉपियों की जांच फिर से कराने का फैसला लिया. इतना ही नहीं कॉपी बदलने के मामले में पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. 

यह भी पढ़ें: कितना पढ़ी-लिखी हैं सुनीता विलियम्स? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget