एक्सप्लोरर

​UPSC: क्या आप जानते हैं IAS, IPS और IFS से जुड़ी ये बातें?

​IAS, IPS & IFS: यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में आने वाली रैंक के आधार पर अभ्यर्थी को आईएएस, आईपीएस, आईएफएस आदि अधिकारी पद मिलते हैं.

​Union Public Service Commission: देश की प्रतिष्ठित सेवाओं में भर्ती के लिए यूपीएससी (UPSC) हर साल भर्ती अभियान चलाता है. इस भर्ती अभियान के तहत यूपीएससी द्वारा आईएएस, आईपीएस, आईएफएस सहित आदि अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाती है. जिसके लिए परीक्षा का आयोजन यूपीएससी द्वारा किया जाता है. यूपीएससी (UPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी (Applicant) आवेदन करते हैं. जिनमें से कुछ अधिकारी बन पाते हैं.

सिविल सेवाओं में कई सेवाएं आती हैं, जिसके लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है. आज हम जिन सेवाओं की बात कर रहे हैं, उनमें आईएएस, आईपीएस और आईएफएस सेवाएं शामिल हैं.

आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा)
आईएएस (IAS) में चयनित अभ्यर्थी को अलग-अलग मंत्रालयों, प्रशासन के विभागों में काम करने का अवसर मिलता है. आईएएस अधिकारी (IAS Officer) के लिए सबसे उच्ची पोस्ट कैबिनेट सचिव होती है. आईएएस अधिकारी को शानदार वेतन मिलता है. 7वें वेतन आयोग के अनुसार एक आईएएस ऑफिसर का मूल वेतन 56,100 रुपये हो सकता है. इसके अलावा उसे यात्रा भत्ता और महंगाई भत्ता सहित अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दिए जाते हैं.

आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा)
आईपीएस (IPS) में चयनित अभ्यर्थी को कानून व्यवस्था बनाए रखने का मिलता है. अभ्यर्थियों को एसपी, आईजी,डीजीपी के रूप में पदोन्नत किया जाता है. अपने पोस्टिंग वाले इलाके में कानून व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी आईपीएस अफसर (IPS Officer) की ही होती है. आईपीएस अधिकारी मूल वेतन 56,100 रुपये प्रति माह से शुरू होता है. आईपीएस अधिकारियों को हेल्थकेयर सर्विसेज, रेजिडेंस, सर्विस क्वार्टर जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं.

आईएफएस  (भारतीय विदेश सेवा)
आईएफएस (IFS) में चयनित अभ्यर्थियों को विदेश मंत्रालय में अपनी सेवाएं देनी होती हैं. आईएफएस अधिकारी का कार्य राजनयिक मामलों और द्विपक्षीय मामलों को संभालने का होता है. इन पदों पर प्रत्येक वर्ष करीब 10 से 15 उम्मीदवारों का चयन किया जाता है. आईएफएस अधिकारी (IFS Officer) का वेतन और भत्ता उस स्थान पर निर्भर करता है, जहां उसकी पोस्टिंग हो. देश से बहार तैनात अफसरों को विशेष विदेशी भत्ता प्रदान किया जाता है.

Job Alert: ​190 से अधिक पदों पर यहां होगी भर्ती, जल्द खत्म होगी आवेदन प्रक्रिया

Jobs: यहां निकली है कई पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की आखिरी तारीख

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget