एक्सप्लोरर

IAS Success Story: तीसरे प्रयास में इंजीनियर ऋषब बनें IAS ऑफिसर, इस स्ट्रेटजी से क्रैक किया एग्जाम

ऋषब सीए ने साल 2018 में अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 23 के साथ टॉप किया था. इस एग्जाम को क्लियर करने के लिए ऋषब टाइम मैनेजमेंट पर खासा जोर देते हैं. जानें विस्तार से.

Success Story Of IAS Topper Rishabh CA: साल 2018 के टॉपर ऋषब सीए मूल रूप से तमिलनाडु के हैं. यूपीएससी सीएसई परीक्षा में सफलता उन्हें तीसरे प्रयास में मिली. इसके पहले भी वे दो अटेम्प्ट्स दे चुके थे लेकिन किसी न किसी स्टेज पर असफल हुए. हालांकि इन असफलताओं से हार मानने के बजाय ऋषब ने इनसे सीख ली और सभी एरियाज में सुधार करते हुए तीसरे प्रयास में न केवल परीक्षा पास की बल्कि 23वीं रैंक के साथ टॉपर भी बनें. इस साल ऋषब के नाम एक और एचीवमेंट जुड़ा, साल 2018 में वे जीएस टू पेपर में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले कैंडिडेट भी बने. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में ऋषब ने परीक्षा की तैयारी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बात की. जानते हैं विस्तार से.

पिछले साल के पेपर्स पर दें ध्यान –

ऋषब तैयारी के विषय में बात करते हुए सबसे पहले सिलेबस पर ध्यान देने की सलाह देते हैं. वे कहते हैं सिलेबस देखें और उसी के अनुरूप किताबें कलेक्ट करें. एक बात का ध्यान और रखें कि सिलेबस में से उन टॉपिक्स को निकाल लें जो करेंट अफेयर्स से जुड़े हों. इससे करेंट अफेयर्स और उन टॉपिक्स की तैयारी साथ हो जाती है.

ऋषब छोटे नोट्स बनाने की भी सलाह देते हैं. वे कहते हैं जहां तक संभव हो नोट्स बना लें इससे अंत में रिवीजन करना आसान होता है. सिलेबस के अनुसार किताबें चुनें और ध्यान रहे कि किताबें सीमित संख्या में ही हों. बहुत सारा स्टडी मैटीरियल इकट्ठा कर लेने से कोई लाभ नहीं होता. इस बात की इंपॉर्टेंस पर बात करते हुए ऋषब यहां तक सलाह देते हैं कि सिलेबस देखने, परीक्षा प्रारूप जानने और किताबें आदि इकट्ठी करने के इनीशियल काम में अगर समय भी लगे तो परेशान न हों. बेसिक तैयारियों पर समय खर्च करना आपको आगे लाभ देता है. इसी प्रकार शुरू में दिखाई गई हड़बड़ी बाद में परेशानी खड़ी करती है.

 

यहां देखें ऋषब सीए द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू - 

ऋषब की सलाह –

ऋषब दूसरे कैंडिडेट्स को यही सलाह देते हैं कि तैयारी करने के लिए पिछले साल के प्रश्न-पत्र जरूर देखें इनसे बहुत लाभ मिलता है. इन्हें बिलकुल पेपर वाले माहौल में हल करें, चाहें तो टाइमर लगा लें पर पूरा पेपर समय के अंदर पूरा होना चाहिए. हर विषय के कम से कम दस पेपर तो सॉल्व करें ही. इसके बाद अगला जरूरी स्टेप आता है टेस्ट सीरिज. जब तैयारी काफी हद तक आगे बढ़ जाए तो टेस्ट सीरीज ज्वॉइन कर लें.

अंत में ऋषब यही कहते हैं कि अपने उत्तरों को इनोवेटिव और दूसरों से अलग बनाने की कोशिश करें. आपका प्रेजेंटेशन ऐसा होना चाहिए जो एग्जामिनर को अच्छे नंबर देने पर मजबूर करें. इसका एक तरीका है विषय की जरूरत के अनुसार आंसर्स में इनपुट डालें जैसे मैप, डायग्राम, टेबल्स, फैक्टस एंड फिगर्स, रिपोर्ट्स वगैरह.

आखिरी जरूरी बात यह है कि पूरा पेपर हल करने की कोशिश करें. अगर आप पूरा पेपर सॉल्व नहीं कर पाते जोकि अक्सर समय की कमी की वजह से होता है तो सेलेक्शन के चांसेस काफी कम हो जाते हैं. शुरू से पेपर के हर प्रश्न को टाइम स्लॉट में बांटकर चलें ताकि पेपर पूरा हो जाए. इसका एक और तरीका है कि किसी प्रश्न पर बहुत समय खर्च न करें बल्कि उतने ही समय में अधिक प्रश्न हल करने की कोशिश करें.

  IAS Success Story: तीसरे अटेम्प्ट में UPSC परीक्षा टॉप करने वाली गीतांजलि ने शेयर की अपनी प्रिपरेशन स्ट्रेटजी, पढ़ें  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
IBPS Clerk 2026 के 11000+ पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक मौका
IBPS Clerk 2026 के 11000+ पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक मौका
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
अब BSc वाले बनेंगे MTech इंजीनियर, AICTE ने दी नई मंजूरी
अब BSc वाले बनेंगे MTech इंजीनियर, AICTE ने दी नई मंजूरी

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget