एक्सप्लोरर

SSC CGL टियर 2 परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

SSC CGL Tier 2 Answer Key: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 2 परीक्षा की आंसर-की रिलीज कर दी है. यहां से करें डाउनलोड और इस तारीख के पहले करें आपत्ति.

SSC CGL Tier 2 Answer Key Released: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन टियर 2 परीक्षा की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिलीज कर दी है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने ये एग्जाम दिया हो, वे आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – ssc.nic.in. बता दें कि एसएससी टियर 2 एग्जाम का आयोजन 02 से 07 मार्च 2023 के बीच हुआ था. परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति

एसएससी सीजीएल टियर परीक्षा की आंसर-की पर आपत्ति तय समय के अंदर ही की जा सकती है. कमीशन ने इसके लिए समय सीमा तय की है 17 मार्च 2023. इस तारीख के पहले आपत्ति कर दें. समय निकलने के बाद कोई भी ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं होगा.

क्या लिखा है नोटिस में

इस बाबत जारी नोटिस में दिया है कि, “प्रोविजनल आंसर-की पर अगर कोई ऑब्जेक्शन हो तो, 14.03.2023 (शाम 6.00 बजे) से 17.03.2023 (शाम 6.00 बजे) तक 100 रुपये प्रति प्रश्न/उत्तर चुनौती के भुगतान पर उसे ऑनलाइन पेश किया जा सकता है. 17.03.2023 को शाम 6.00 बजे के बाद मिलने वाले ऑब्जेक्शंस पर किसी भी हाल में विचार नहीं किया जाएगा’.

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ssc.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा - “Uploading of Tentative Answer Keys along with Candidates’ Response Sheets (s) of Combined Graduate Level Examination (Tier-II) - 2022”. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक पीडीएफ स्क्रीन पर दिखेगी.
  • इस पीडीएफ फाइल पर आप आंसर-की का लिंक पाएंगे.
  • यहां से आंसर-की चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें.

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: NEET PG परीक्षा का रिजल्ट जारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget