एक्सप्लोरर

सिद्धार्थ मल्होत्रा या वरुण धवन किसने कहां से की है पढ़ाई-लिखाई? जानें कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन आज बॉलीवुड के बड़े सितारों में गिने जाते हैं दोनों ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी और तब से लगातार दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म दिल्ली में हुआ था. उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के डॉन बॉस्को स्कूल और नवल पब्लिक स्कूल से हुई. स्कूल के समय से ही वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और ड्रामा जैसी गतिविधियों में भी सक्रिय थे. यही वजह रही कि वह पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भी अच्छा प्रदर्शन करते थे.

सिद्धार्थ मल्होत्रा की पढ़ाई-लिखाई

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिल्ली से बीकॉम की पढ़ाई की है स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिद्धार्थ ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े शहीद भगत सिंह कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की. हालांकि, ग्रेजुएशन के बाद उनका रुझान मॉडलिंग और एक्टिंग की ओर बढ़ा. उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और फिर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई.

सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी. करण जौहर की फिल्म माई नेम इज खान में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया. इसके बाद उन्हें फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से ब्रेक मिला और आज वे बॉलीवुड के सफल सितारों में गिने जाते हैं.

यह भी पढ़ें:  इस तारीख से शुरू होगी नीट यूजी रांउड-2 काउंसलिंग, जानिए कब होगा सीट आवंटन

वरुण धवन की पढ़ाई-लिखाई

दूसरी ओर वरुण धवन का जन्म मुंबई में हुआ. उनकी स्कूलिंग मुंबई के स्कॉटिश स्कूल से हुई. वरुण बचपन से ही फिल्मों के माहौल में बड़े हुए क्योंकि उनके पिता डेविड धवन हिंदी फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर रहे हैं. बचपन से ही वरुण को फिल्मों का शौक था, लेकिन उनके माता-पिता चाहते थे कि वह पढ़ाई भी अच्छे से करें.

यह भी पढ़ें:  बिहार में होमगार्ड बनने के लिए कितनी चाहिए क्वालिफिकेशन? 25 दिन काम करने पर मिलेगा इतना पैसा

स्कूल की पढ़ाई के बाद वरुण धवन इंग्लैंड चले गए. वहां उन्होंने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की. यह पढ़ाई पूरी करने के बाद वरुण मुंबई लौटे और फिल्मों में अपना करियर बनाने की तैयारी शुरू कर दी.

वरुण हमेशा से ही एक्टर बनना चाहते थे. अपने पिता के फिल्म सेट्स के इर्द-गिर्द रहते हुए उन्होंने बचपन से ही कैमरा, लाइट और एक्शन का माहौल देखा था. यही वजह है कि उन्होंने अपने पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री को ही अपना करियर चुना. उन्होंने भी स्टूडेंट ऑफ द ईयर से ही डेब्यू किया और देखते ही देखते बॉलीवुड के यूथ आइकॉन बन गए.

यह भी पढ़ें : BEML में ऑपरेटर के 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां जानें आवेदन करने का आसान तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget