एक्सप्लोरर

School Closed: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल

बारिश की आशंका को देखते हुए नोएडा जिला प्रशासन सतर्क है. डीएम ने जारी स्कूलों को शुक्रवार तक बंद रखने का आदेश किया किया है.

भारी बारिश से बेहाल दिल्ली के बाद अब राजधानी से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश का असर दिखने लगा है. नोएडा में प्रशासन ने शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश की आशंका को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.

दिल्ली में बीते दिनों में बारिश ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. भारी बारिश का असर अब दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जिलों में भी देखने को मिल रहा है. नोएडा के कई सेक्टर बारिश से जमा हुए पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. सड़कें कई फुट तक पानी में डूबी हुई हैं. बारिश के कारण दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में स्कूल बीते कई दिनों से बंद हैं. 

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है. गाजियाबाद में स्कूलों को 15 जुलाई तक बंद रखने का ऐलान पहले ही हो चुका है. वहीं अब नोएडा के डीएम ने जारी आदेश में कहा है कि 14 जुलाई को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे. बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर न हो, इसलिए बच्चों की कक्षाएं ऑनलाइन जारी रहेंगी. इसकी सूचना स्कूलों की ओर से अभिभावकों को मैसेज के जरिए दी जाएगी. अगर हालात नहीं संभले तो स्कूलों की छुट्टी को कुछ दिन और बढ़ाया जा सकता है.

कर्मचारी करेंगे घर से काम

दिल्ली में स्कूल, कॉलेजों के बाद अब सरकार ने निजी और सरकारी सभी तरह के कर्मियों को भी घर पर रहकर काम करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. 

उत्तराखंड में अलर्ट

हिमाचल में बारिश से हुई भारी तबाही को देखते हुए अब उत्तराखंड सरकार ने बारिश से होने वाले संभावित नुकसान को लेकर सतर्क हो गई है. उत्तराखंड सरकार ने बारिश की आशंका को देखते हुए प्रदेशभर में अलर्ट जारी कर दिया है. पंजाब में भी बारिश के कारण स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- ​Sarkari Naukri: क्वालिटी काउंसिल ​ऑफ इंडिया में निकली एग्जामिनर के बंपर पद पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget