एक्सप्लोरर

UP Board 12th Result: अब प्रैक्टिकल परीक्षा पर फंसा पेंच, रिजल्ट जारी करने में हो सकती है कुछ और देरी

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के रिजल्ट प्रैक्टिकल के अंक जुड़ने के बाद जारी किये जायेंगें.इंटरमीडिएटप्रैक्टिकल की परीक्षाएं 9 और 10 जून को कराई जाएँगी

UP Board 10th &12th results Update 2020: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम जून के अंत तक घोषित किये जा सकते हैं. यह जानकारी मई माह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने दी थी. जून के अंत तक 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने के लिए बोर्ड ने तैयारियों शुरू कर दी हैं. यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के छूटे स्टूडेंट्स की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 जून और 10 जून को कराया जा रहा है ताकि इन स्टूडेंट्स के नंबर उनके रिजल्ट में जोड़े जा सके तथा अंतिम परिणाम जारी किये जा सकें. इंटर के प्रैक्टिकल नंबर उनके सैद्धांतिक पेपर में जोड़कर रिजल्ट घोषित किया जाता है. जब तक प्रैक्टिकल का नंबर बोर्ड को नहीं मिलेगा तब तक इन स्टूडेंट्स का रिजल्ट अपूर्ण रहेगा. इसलिए इनके नंबर आने के बाद ही 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट और मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अब अंतिम चरण में है. करीब – करीब सभी मूल्यांकन केन्द्रों से विषयवार अंकपत्र बोर्ड को भेजे जा रहें हैं. इसके बाद प्रैक्टिकल की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद ये नंबर बोर्ड को भेजे जायेंगें, उसके बाद बोर्ड रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा. आपको यह बता दें कि यूपी बोर्ड के 12वीं के कुछ अभ्यर्थियों के  प्रैक्टिकल की परीक्षा छूट गई थी. वहीं कई स्टूडेंट्स तो हाईकोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा में शामिल हुए थे जिसके कारण इनकी प्रायोगिक परीक्षाएं रह गई थी. यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षाएं रिकार्ड समय में हुई खत्म राज्य के उप मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जून के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किये जायेंगें. उन्होंने कहा कि इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 दिन में और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 दिनों में खत्म हुई जो कि एक रिकार्ड है. कोविड –19 और लॉकडाउन के कारण बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य देर से शुरू हुआ. परन्तु इन विपरीत परिस्थितियों  के बावजूद हमने मूल्यांकन ख़त्म करावा दिया.  विदित हो कि इस वर्ष करीब 56 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे. इनके करीब 3 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना था. यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, 2019 पर एक नजर वर्ष 2019 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट  80.07 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का रिजल्ट 70.06 प्रतिशत रहा. वर्ष 2018 की तुलना में हाईस्कूल के उत्तीर्ण प्रतिशत में 4.91 की वृद्धि हुई थी और इंटरमीडिएट में  2.37 की कमी हुई थी. यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा को गौतम रघुवंशी और इंटरमीडिएट परीक्षा को तनु तोमर ने टॉप किया था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget