एक्सप्लोरर

UP BEd रिजल्ट 2025 के बाद कॉलेज कैसे चुनें? जानिए आसान और सही तरीका

उत्तर प्रदेश बीएड एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद आप कैसे कॉलेज सेलेक्ट कर सकते हैं. क्या प्रोसेस है आइए जानते हैं...

उत्तर प्रदेश में बीएड करने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार अब खत्म हो चुका है. UP BEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है. परीक्षा में पास होने वाले छात्रों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल है - कॉलेज कैसे चुनें? क्योंकि सही कॉलेज का चुनाव ही आपके टीचिंग करियर की नींव बनाता है.

अगर आपने भी यह परीक्षा पास कर ली है, तो अब अगला चरण है काउंसलिंग और कॉलेज चॉइस फिलिंग का. इसमें गलती करने पर आपको या तो अच्छा कॉलेज नहीं मिलेगा या आपकी रैंक के अनुसार बेहतर विकल्प छूट सकता है. इस लेख में हम आपको सरल भाषा में बताएंगे कि UP BEd में कॉलेज कैसे चुनना है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

सबसे पहले जानिए काउंसलिंग प्रोसेस

UP BEd काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में होती है और इसे चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाता है. उम्मीदवारों को अपने रैंक के अनुसार बुलाया जाता है, और उन्हें लॉगिन करके कॉलेज की पसंद भरनी होती है. इस प्रोसेस को ही चॉइस फिलिंग कहा जाता है.

कॉलेज चुनने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

रैंक के अनुसार विकल्प चुनें - आप जितनी बेहतर रैंक लाए हैं, उतनी ही अच्छी कॉलेज की उम्मीद कर सकते हैं. इसलिए टॉप कॉलेजों को ऊपर रखें.

कॉलेज की लोकेशन देखें - कॉलेज आपके घर से कितनी दूर है, वहां हॉस्टल की सुविधा है या नहीं, यह सब पहले से देख लें.

कॉलेज की मान्यता और सुविधाएं - कुछ कॉलेज सिर्फ नाम के होते हैं, पढ़ाई में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं करते. इसलिए कॉलेज की वेबसाइट, पुराने छात्रों की राय और रिजल्ट रिकॉर्ड देखकर फैसला लें.

प्रैक्टिकल और इंटर्नशिप सुविधा - BEd कोर्स में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग बेहद जरूरी है. ऐसे कॉलेज को प्राथमिकता दें जो स्कूलों में इंटर्नशिप की सुविधा देता हो.

चॉइस फिलिंग कैसे करें?

  1. सबसे पहले UP BEd काउंसलिंग पोर्टल पर जाएं (upbed2025.in).
  2. अपनी लॉगिन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  3. "चॉइस फिलिंग" सेक्शन में जाएं.
  4. कॉलेजों की लिस्ट देखिए और अपनी पसंद के अनुसार उन्हें प्राथमिकता क्रम में ऊपर-नीचे करें.
  5. एक बार भरने के बाद सभी विकल्पों को फिर से ध्यान से चेक करें और सबमिट कर दें.
  6. सबमिट करने के बाद चॉइस लॉक करना न भूलें.

ये भी पढ़ें: LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget