एक्सप्लोरर

SSC CGL Result 2019: 7 जुलाई से फाइनल आंसर की और मार्क्स देख पायेंगे SSC CGL Tier-1 के कैंडीडेट्स

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर- 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट ssc.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

SSC CGL Tier 1 Result 2019 2020 Out: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती 2019 टियर-वन का रिजल्ट (SSC CGL Tier 1 Result 2019-2020) जारी कर दिया है. एसएससी सीजीएल टियर- 1 का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर है. जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपने रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही चेक करें. एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती 2019 की प्रारंभिक परीक्षा टियर-1 में शामिल कुल स्टूडेंट्स में से 153621 स्टूडेंट्स टियर -2 के लिए सफल हुए हैं. एसएससी सीजीएल टियर -1 की परीक्षा 3 से 9 मार्च 2020 तक हुई थी. यह परीक्षा कम्प्यूटर आधारित यानी ऑनलाइन करवाई गई थी. शामिल कैंडीडेट्स की संख्या   देशभर से CGL Tier 1 की परीक्षा में कुल 9,78,103 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. जिसमें से 1,53,621 स्टूडेंट्स को अगले चरण अर्थात टियर- 2 की परीक्षा के लिए योग्य पाए गए हैं. आपको बतादें कि एसएससी सीजीएल टियर-2 की परीक्षा अक्टूबर 2020 में आयोजित की जायेगी. एसएससी CGL Tier-1 रिजल्ट लिस्ट-1: इन्हें देना होगा ये पेपर   एसएससी सीजीएल टियर-1 का रिजल्ट तीन लिस्ट में जारी किया गया है. पहली लिस्ट में उन कैंडीडेट्स के रोलनंबर दिए गए है जो असिस्टेंट ऑडिट अफसर और असिस्टेंट एकाउंट अफसर के पदों पर भर्ती के लिए सफल पाए गए हैं. पहली लिस्ट में  8,951 स्टूडेंट्स के नाम हैं. पहली लिस्ट के सभी कैंडीडेट्स को सीजीएल टियर-2 की परीक्षा में पहले, दूसरे और चौथे पेपर्स की परीक्षा देनी होगी. एसएससी CGL Tier-1 रिजल्ट लिस्ट-2: इन्हें देना होगा ये पेपर   एसएससी सीजीएल टियर-1 के रिजल्ट की दूसरी लिस्ट में कुल 19,391 स्टूडेंट्स के रोल नंबर  और नाम हैं. ये कैंडीडेट्स कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी और सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-2 के लिए पात्र पाए गए हैं. इस लिस्ट के  सभी कैंडीडेट्स को सीजीएल टियर-2 की परीक्षा में पहले, दूसरे और तीसरे पेपर्स की ही परीक्षा देनी है. इन्हें चौथे पेपर की परीक्षा नहीं देनी है. एसएससी CGL Tier-1 रिजल्ट लिस्ट-3: इन्हें देना होगा ये पेपर   तीसरी लिस्ट में सर्वाधिक 1,25,279 परीक्षार्थियों के नाम हैं. यह कैंडीडेट्स इस भर्ती में शामिल अन्य सभी पदों के लिए पात्र घोषित गए हैं. इन्हें केवल एसएससी सीजीएल टियर-टू की परीक्षा में पहले और दूसरे प्रश्न पत्र की परीक्षा देनी होगी. एसएससी CGL Tier-1 मार्क्स एवं आंसर की करें डाउनलोड   एसएससी सीजिएल टियर -1 की फाइनल आंसर की, मार्कशीट और पेपर्स  7 जुलाई को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. जिसे परीक्षार्थी 6 अगस्त 2020 तक देखने के साथ ही डाउनलोड कर सकेंगे. SSC CGL Tier 1 परीक्ष के लिए एसएससी के मध्य क्षेत्र ऑफिस के अंतर्गत आने वाले यूपी और बिहार राज्य से 4,90,907 परीक्षार्थियों ने अप्लाई किया था. इनमें से 2,42,935 यानी 49.49 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा दोनों राज्यों के 19 शहरों में आयोजित हुई थी. BECIL Recruitment 2020: लैब असिस्टेंट, अकाउंटेंट, DEO, MTS समेत कई पदों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, पढ़ें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget