एक्सप्लोरर

​​RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे घोषित, इन स्टेप्स की मदद से चेक करें रिजल्ट

RRB: ​​रेलवे की ओर से आयोजित की गई ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं. वह उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह सम्बंधित आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.

Railway Recruitment Board:रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी इलाहाबाद ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. वह उम्मीदवार जो आरआरबी इलाहाबाद की इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आरआरबी इलाहबाद की आधिकारिक साइट rrbald.gov.in पर जाकर एग्जाम के नतीजे चेक कर सकते हैं. बोर्ड ने रिजल्ट के कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं.

इस परीक्षा का आयोजन आरआरबी ने 17 अगस्त से लेकर 11 अक्टूबर, 2022 तक कराया था. एग्जाम का आयोजन देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. इस लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में बैठने के पात्र हैं. जिसका आयोजन आरआरबी की ओर से तय की गई तारीखों और स्थान पर किया जाएगा.  उम्मीदवार अपना पर्सेंटाइल स्कोर, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और पीईटी के लिए शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए लॉग इन करके देख सकते हैं. लॉगिन करने के लिए उम्मीदवार को अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. ऑनलाइन स्कोर चेक करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर 2022 है.

प्रोविजनल तौर पर चुने गए उम्मीदवारों के लिए पीईटी कार्यक्रम आरआरसी के अध्यक्षों की ओर से आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइटों पर प्रकाशित कर दिया जाएगा. उम्मीदवार अधिक संबंधित जानकारी के लिए आरआरबी इलाहाबाद की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.

इन स्टेप्स की मदद से चेक करें रिजल्ट

  • स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbald.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: अब उम्मीदवार रिजल्ट सेक्शन में जाएं.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार क्रेडेंशियल्स दर्ज कर लॉगिन करें.
  • स्टेप 5: अब उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करें और उसका प्रिंट आउट निकलवा लें.

अन्य आरआरबी ने जारी किए नतीजे-
रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद के अलावा अन्य बोर्ड ने भी ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. जिन्हें उम्मीदवार संबंधित आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

​​Writing Tip​s: ​​​​लिखने की डालनी है​ ​आदत तो​ इन टिप्स​ को अपनाएं​

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget