एक्सप्लोरर

RBSE Result 2024: कब खत्म होगा 20 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार, कब जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे?

Rajasthan Board 10th-12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, कब तक 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा, इस बारे में ताजा अपडेट क्या है? जानते हैं.

RBSE Rajasthan Board 10th-12th Result 2024 Update: राजस्थान बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के 20 लाख से ज्यादा छात्रों को नतीजों का इंतजार है. ये इंतजार कब तक पूरा होगा, इस बारे में बोर्ड ने कोई आधिकारिक सूचना अभी नहीं दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी हफ्ते या अगले हफ्ते की शुरुआत तक रिजल्ट जारी हो सकता है. कॉपी इवैल्युएशन का काम लगभग पूरा हो गया है और अब आगे की प्रक्रिया चल रही है. सटीक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.

क्या है लेटेस्ट अपडेट

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में इस बारे में अलग-अलग जानकारी दी जा रही है. जहां कुछ जगहों पर रिजल्ट 15 मई तक जारी होने की बात कही जा रही है तो कहीं जानकारी दी गई है कि नतीजे अगले हफ्ते तक रिलीज हो सकते हैं. बेहतर होगा सही अपडेट पाने के लिए आप समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

नोट कर लें काम की वेबसाइट

ऐसा करने के लिए आपको राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है - rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in. यहां से आप अपडेट भी पता कर सकते हैं और रिलीज होने के बाद रिजल्ट भी चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालना होगा.

अलग-अलग दिन जारी हो सकता है रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के नतीजे अलग-अलग दिनों पर जारी हो सकते हैं. इतना ही नहीं 12वीं के सभी स्ट्रीम के नतीजे भी अलग-अलग दिनों पर रिलीज किए जा सकते हैं. जैसे आर्ट्स का रिजल्ट पहले आ सकता है और साइंस व कॉमर्स का बाद में. इसी हफ्ते के एंड तक नतीजे जारी किए जा सकते हैं.

इतने स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार

राजस्थान बोर्ड परीक्षा में इस बार करीब 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया है. इसमें भी अगर अलग-अलग बात करें तो बारहवीं में 9 लाख के आसपास स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है. इसमें से 6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स आर्ट्स स्ट्रीम के, 2.31 लाख के करीब साइंस के और 27,388 स्टूडेंट्स कॉमर्स स्ट्रीम के हैं.

कैसे रहे थे पिछली साल के नतीजे

पिछली साल दसवीं में कुल 90.49 परसेंट स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की थी. वहीं 12वीं का स्ट्रीम के हिसाब से रिजल्ट ऐसा रहा था. आर्ट्स में कुल 92.35 परसेंट बच्चे पास हुए थे. कॉमर्स में कुल 96.60 और साइंस में कुल 95.65 परसेंट बच्चों ने एग्जाम पास किया था.

इन डेट्स पर हुए थे एग्जाम

इस बार राजस्थान बोर्ड दसवीं की परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च 2024 के बीच किया गया था. वहीं बारहवीं की परीक्षाएं 29 फरवरी से शुरू हुई थी और 4 अप्रैल 2024 तक चली थी. कॉपी चेकिंग का काम 98 प्रतिशत पूरा हो चुका है. अब रिजल्ट को लेकर किसी भी समय अपडेट जारी हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: जल्द जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के नतीजे, पढ़ें अपडेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget