एक्सप्लोरर

JAC 8th Result 2024: खत्म हुआ इंतजार, जारी हुए झारखंड बोर्ड 8वीं के नतीजे, इस वेबसाइट से करें चेक

Jharkhand Board 8th Result 2024: झारखंड बोर्ड ने 8वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसी के साथ 5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार आज पूरा हो गया. नतीजे देखने के लिए नीचे दी वेबसाइट पर जाएं.

JAC Jharkhand Board 8th Result 2024 Out: झारखंड बोर्ड के 8वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. जेएसी ने 8वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की झारखंड बोर्ड की 8वीं की परीक्षा दी हो, उन्हें रिजल्ट देखने के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in. नतीजे देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत पड़ेगी जो उन्हें एडमिट कार्ड पर मिल जाएगा.

ऐसे रहे इस बार के नतीजे

इस बार झारखंड बोर्ड 8वीं में कुल 94.16 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है. कुल 5,61,774 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे, इनमें से 5,28,962 कैंडिडेट्स ने एग्जाम पास किया है. ये भी जान लें कि अभी रिजल्ट देखने के लिए लिंक एक्टिव नहीं किया गया है. कुछ ही देर में नतीजे वेबसाइट पर चेक किए जा सकेंगे. कुछ देर बाद अपडेट जानने के लिए वेबसाइट विजिट करें.

इन आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jacresults.com पर jac.jharkhand.gov.in पर.

- यहां JAC Class 8 Result 2024 नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.

- ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा, इस पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स यानी रोल नंबर और रोल कोड डालना होगा.

- इन्हें डालें और सबमिट कर दें. इसके लिए एडमिट कार्ड निकालकर सामने रख लें.

- इतना करते ही झारखंड बोर्ड 8वीं के नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे, यहां से इन्हें चेक कर लें, डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.

- आगे की किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए समय-समय पर वेबसाइट विजिट करते रहें.

स्कूल से मिलेगी मार्कशीट

झारखंड बोर्ड आठवीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं लेकिन अभी इसका लिंक एक्टिव नहीं हुआ है. कुछ देर में रिजल्ट देखने के लिए लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा. वही क्लास आठवीं की मार्कशीट के लिए स्टूडेंट्स को अपने स्कूल में संपर्क करना पड़ेगा. स्कूल के प्रिंसिपल की मदद से कैंडिडेट कुछ समय बाद अपनी मार्कशीट का सकते हैं.

जल्दी जारी हो गया रिजल्ट

झारखंड बोर्ड आठवीं के नतीजों को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि रिजल्ट 29-30 मई तक जारी किए जा सकते हैं. लेकिन सबकी उम्मीदों से अलग रिजल्ट आज यानी 28 मई के दिन ही घोषित कर दिया गया है. वे कैंडिडेट जिन्होंने इस साल की परीक्षा दी हो वे खुद या अपने माता-पिता की मदद से डिटेल डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

कोई कमी हो तो स्कूल को करें सूचित

रिजल्ट में अगर किसी प्रकार की कोई कमी दिखे या किसी कॉलम में कुछ अधूरा रह गया है या गलत लिखा है तो इस बारे में जल्द से जल्द अपने स्कूल को सूचित करें. स्कूल, बोर्ड को ये जानकारी देकर रिजल्ट में करेक्शन करवा सकता है. किसी भी प्रकार की कमी को अनदेखी न करें और समय रहते ही स्कूल को इस बारे में सूचना दे दें. 

यह भी पढ़ें: वैक्सीन बनाने वालों को कितनी सैलरी देता है सीरम इंस्टीट्यूट? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget