एक्सप्लोरर

ISRO साइंटिस्ट एवं इंजीनियर परीक्षा 2020 का परिणाम हुआ घोषित, ऐसे करें चेक

Indian Space Research Organisation ने साइंटिस्ट और इंजीनियर पदों के लिये हुई लिखित परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है. यूं करें डाउनलोड

ISRO Result 2020 Declared: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने साइंटिस्ट/इंजीनियर पदों के लिये हुई लिखित परीक्षा का परिणाम डिक्लेयर कर दिया है. इसरो ने जो कैंडिडेट्स सेलेक्ट हुये हैं उनकी सूची रोल नंबर के द्वारा बना ली गयी है. वे सभी कैंडिडेट्स जिन्होंने यह परीक्षा दी है वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है www.isro.gov.in. यहां से कैंडिडेट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. कैंडिडेट्स लिंक के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एससीएल, कंप्यूटर विज्ञान और मैकेनिकल में सभी चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर्स देख सकते हैं.

ऐसे देखें परिणाम –

परिणाम देखने के लिए सबसे पहले इसरो की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.isro.gov.in पर जाएं. वहां  'Recruitment to the post of Scientist/Engineer 'SC' (Electronics, Mechanical and Computer Science)' नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें. ऐसा करने पर एक नया पेज खुल जाएगा, जिस पर रिटेन टेस्ट का लिंक इस नाम से दिया होगा - 12.01.2020 'BE001-Electronics', 'BE002-Mechanical', 'BE003-Computer Science', 'BE004-Electronics-SCL'. इस पर क्लिक करते ही रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी. यहां से चुने हुए कैंडिडेट्स की लिस्ट देख सकते हैं. लिस्ट देखें और चाहें तो भविष्य के लिये प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि इसरो साइंटिस्ट/इंजीनियर एग्जाम 2020 विभिन्न सेंटर्स पर 12 जनवरी 2020 को आयोजित किया गया था. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 327 पद भरे जाने हैं. यहां यह भी ध्यान रहे कि वे कैंडिडेट्स जिनका चयन नहीं हुआ है, वे भी इसरो की वेबसाइट के अंडर करियर्स नामक सेक्शन में एप्लीकेशन स्टेटस लिंक पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. हालांकि यह लिंक अभी एक्टिव नहीं हुआ है पर जल्द ही हो जाएगा.

अन्य जानकारियां –

इसरो साइंटिस्ट / इंजीनियर परीक्षा में कुल 1419 उम्मीदवार सेलेक्ट हुए हैं, जिनमें से इसरो मैकेनिकल परीक्षा में 657 उम्मीदवार, इसरो कंप्यूटर साइंस परीक्षा में 394, इसरो इलेक्ट्रॉनिक्स परीक्षा में 330 और इसरो इलेक्ट्रॉनिक्स एससीएल परीक्षा के 38 उम्मीदवार शामिल हैं. इन कैंडिडेट्स को अब साक्षात्कार के लिए जाना होगा. इस संबंध में कैंडिडेट्स को सूचना ईमेल के माध्यम से और इसरो की वेबसाइट से दी जाएगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget