एक्सप्लोरर

CBSE 10th, 12th Result 2020 LIVE Updates: धर्मनिरपेक्षता, नागरिकता से संबंधित पाठों को हटाने पर मचा बवाल तो CBSE ने दी सफाई, देखें 10वीं 12वीं रिजल्ट से जुड़ी अहम अपडेट्स

सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट एवं ICSE 10वीं & ISC 12वीं का रिजल्ट 15 जुलाई तक कभी भी किसी भी समय जारी किया जा सकता है. यह रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा. आइये जानें इस रिजल्ट से संबंधित हर हर क्षण की खबर....

ICSE, CBSE 10th 12th Result 2020 Live Updates: Know Result Announcement Dates of CBSE 10th, CBSE 12th, ICSE 10th & ISC 12th CBSE 10th, 12th Result 2020 LIVE Updates: धर्मनिरपेक्षता, नागरिकता से संबंधित पाठों को हटाने पर मचा बवाल तो CBSE ने दी सफाई, देखें 10वीं 12वीं रिजल्ट से जुड़ी अहम अपडेट्स

Background

ICSE, CBSE 10th 12th Result 2020 Live Updates 2020: सीबीएसई और सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई थी कि सीबीएसई 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा. ICSE & ISC ने भी सीबीएसई की गाइडलाइन्स को फॉलो करने की बात कही थी. इस लिए उम्मीद की जा सकती है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं और आईसीएसई और आईएसई का रिजल्ट 15 जुलाई के पहले जारी किया जाएगा. ये रिजल्ट उन परीक्षाओं के लिए जारी किया जायेगा जिनकी परीक्षाएं आयोजित नहीं करवाई गई थी. जिन विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी उनके मार्क्स असेसमेंट के आधार पर दिया जायेगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंड्री एजुकेशन ने जून माह के अंतिम सप्ताह में ही एक से पंद्रह जुलाई तक होने वाली कक्षा 10वीं, 12वीं की पेंडिंग परीक्षाओं को रद्द कर दी गई थी.

अब इन विषयों की परीक्षा कराये बिना ही इनका रिजल्ट जारी किया जायेगा. ये रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल वर्क और सबसे अधिक मार्क्स वाले तीन विषयों के औसत अंक के आधार पर जारी किया जायेगा.

CBSE Board Exam 2020 डेटशीट के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हुई थी.  सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा के मुख्य विषय का पहला पेपर 26 फरवरी को इंग्लिश का होगा. इसी प्रकार 29 फरवरी को हिंदी का, 4 मार्च को विज्ञान का, 7 मार्च को संस्कृत का पेपर हुआ था. उसके बाद 12 मार्च को गणित, 18 मार्च को समाजिक विज्ञान और 20 मार्च इंफोर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी और कम्प्यूटर एप्लीकेशन विषय की परीक्षा तय थी. इसी तरह सीबीएसई कक्षा 12वीं  का पेपर भी 15 फरवरी से शुरू होकर 3 अप्रैल 2020 को समाप्त होनी थी परन्तु कोरोना वायरस के कारण 20 मार्च से होने वाली सीबीएसई की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी.

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की इन स्थगित परीक्षाओं को फिर से आयोजित करने के लिए संशोधित डेट शीट जारी की गई. रिवाइज्ड डेट शीट के अनुसार सीबीएसई की पेंडिंग परीक्षाएं एक जुलाई को शुरू होकर पंद्रह जुलाई को ख़त्म होनी थी. जिसे सीबीएसई ने 25 जून को इन पेंडिंग परीक्षाओं को रद्द कर दिया और 15 जुलाई तक 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने का फैसला किया.

21:24 PM (IST)  •  08 Jul 2020

CBSE ने पाठ्यक्रम संबंधी विवाद पर सफाई देते हुए कहा, ''पाठ्यक्रम से जिन विषयों को हटाया गया है, उन्हें लॉकडाउन के दौरान स्कूलों में लागू वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर के तहत पहले की पढ़ाया जा चुका है. पाठ्यक्रम से जिन विषयों को हटाया गया है, 2021 बोर्ड परीक्षाओं में उनसे कोई प्रश्न नहीं पूछा जाएगा.''
21:22 PM (IST)  •  08 Jul 2020

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम को घटाते हुए बुधवार को नया पाठ्यक्रम अधिसूचित किया. इसको लेकर काफी बवाल मचा. जिसके बाद अब सीबीएसई ने इसपर सफाई पेश की है. सीबीएसई ने कहा है कि सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 190 विषयों के पाठ्यक्रम में बदलाव केवल एक बार के लिए किया गया है.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget