एक्सप्लोरर

ICAI CA Result: ICAI CA नवंबर 2024 परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट जारी, जानें कौन बना नंबर 1!

ICAI CA November Toppers List: आईसीएआई ने सीए फाइनल नवंबर 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी किया है. साथ ही साथ परीक्षा में टॉप करने वाले कैंडिडेट्स की लिस्ट भी जारी की गई है.

आईसीएआई ने 26 दिसंबर 2024 की रात सीए फाइनल परिणामों की घोषणा की है. देशभर में परीक्षा देने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण क्षण था, क्योंकि सीए फाइनल के परिणाम का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आसानी से आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी नतीजे चेक कर सकते हैं.

आईसीएआई ने परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत परिणाम और स्कोरकार्ड जारी किया है. परीक्षार्थी को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट की जानकारी प्राप्त करने का विकल्प दिया गया है. इसके अलावा आईसीएआई ने सीए फाइनल नवंबर 2024 परीक्षा की मेरिट लिस्ट भी जारी की है. इसमें टॉप उम्मीदवारों के नाम, अंक और ऑल इंडिया रैंक शामिल हैं.

कब हुई थी परीक्षा?

सीए फाइनल नवंबर 2024 परीक्षा 3 से 13 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी. अब जब परिणाम सामने आए हैं, तो उन छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण को मान्यता मिल गई है जिन्होंने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया. टॉपर्स की लिस्ट में कुल 4 अभ्यर्थियों ने टॉप स्थान प्राप्त किया है. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

किसने किया टॉप?

  • हेरंब माहेश्वरी (हैदराबाद) – 508 अंक (84.86%)
  • ऋषभ ओस्तवाल आर (तिरुपति) – 508 अंक (84.86%)
  • रिया कुंजनकुमार शाह (अहमदाबाद) – 501 अंक (83.50%)
  • किंजल अजमेरा (कोलकाता) – 493 अंक (82.17%)

कैसे देख सकते हैं रिजल्ट

  • स्टेप 1: सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं.
  • स्टेप 2: होम पेज पर सीए फाइनल रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर जैसे आवश्यक विवरण भरें.
  • स्टेप 4: आपका परिणाम और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
  • स्टेप 5: परिणाम का स्क्रीनशॉट लें और आगे के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, यूपी में निजी विश्वविद्यालय और विदेशी परिसर स्थापित किए जाएंगे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget