एक्सप्लोरर

CUET PG 2025 का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक की मदद से देखें नतीजे

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट के नतीजे जारी किए हैं. जिन्हें स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज CUET PG परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. अब देशभर के चार लाख से अधिक छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

इस साल सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से लेकर 2 अप्रैल 2025 तक तीन शिफ्टों में किया गया था. कुल 157 विषयों के लिए यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित हुई थी. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

हटाए गए दो सवाल

एनटीए ने रिजल्ट के साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है. इससे पहले जारी की गई प्रोविजनल आंसर-की पर कई छात्रों ने आपत्ति जताई थी. सोशल मीडिया पर छात्रों ने दावा किया था कि कई उत्तर तथ्यात्मक रूप से गलत हैं. एनटीए ने इन आपत्तियों की गंभीरता से समीक्षा की और दो सवालों को फाइनल आंसर-की से हटा दिया.

हटाए गए सवालों में एक प्रश्न 30 मार्च की शिफ्ट-3 में आयोजित मनोविज्ञान पेपर से था, जबकि दूसरा 22 मार्च की शिफ्ट-2 में आयोजित सामाजिक कार्य पेपर से था. फाइनल आंसर-की के साथ अब उम्मीदवार अपने स्कोर की पुष्टि कर सकते हैं और किसी तरह की शंका से बच सकते हैं.

इस काम पर हैं नजरें

CUET PG 2025 के स्कोर को देशभर के 190 से अधिक विश्वविद्यालय स्वीकार करते हैं, जिनमें केंद्रीय, राज्य और निजी संस्थान शामिल हैं. यह परीक्षा ग्रेजुएशन के बाद पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले का प्रमुख माध्यम बन गई है. रिजल्ट जारी होते ही अब छात्रों की नजरें काउंसलिंग प्रक्रिया और कॉलेज चयन पर टिक गई हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर संबंधित विश्वविद्यालयों की वेबसाइट चेक करते रहें और काउंसलिंग की प्रक्रिया में देरी न करें.

CUET PG Final Answer Key 2025 कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं.
  • होमपेज पर उपलब्ध “CUET PG Final Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब क्लिक करते ही एक नया PDF पेज खुलेगा.
  • उम्मीदवार अपनी विषय के अनुसार आंसर की चेक करें.

डायरेक्ट लिंक की मदद से देखें नतीजे

यह भी पढ़ें-

बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget