एक्सप्लोरर

​CUET PG परीक्षा के नतीजे जारी, 6 छात्रों को 100 फीसदी अंक

​CUET PG 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET PG परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस परीक्षा में कुल 6 उम्मीदवारों ने 100 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं.

​CUET PG 2022 Result: एनटीए ने आज शाम सीयूईटी पीजी परीक्षा (CUET PG Exam) के नतीजे अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं. जिन्हें उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और डीओबी की मदद से चेक कर सकते हैं. इस वर्ष इस परीक्षा में कुल 334997 छात्र शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर से लेकर 12 सितंबर के बीच हुआ था, टेस्ट कुल 11 चरणों में सम्पन्न हुआ था.

कॉमन यूनिवर्सिटी टेस्ट पीजी (CUET PG) का आयोजन देश के 500 शहरों में हुआ था, जबकि इस परीक्षा का आयोजन देश के बाहर के 13 शहरों में हुआ था. NTA ने 24 सितंबर को परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी थीं. CUET PG में हर प्रश्न 4 अंक का होता है. हर सही जवाब के लिए उम्मीदवार को 4 नंबर मिलेंगे जबकि गलत जवाब पर माइनस मार्किंग भी होगी. गलत जवाब देने पर उम्मीदवार का 1 नंबर कटेगा.

CUET PG में सफल उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की वेबसाइटों पर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा. उन्हें सीयूईटी से संबंधित दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड, आवेदन पत्र और रैंक कार्ड या मार्कशीट को अपने पास सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि प्रवेश के बाद के चरणों में इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी.

6 छात्रों ने हासिल किए 100 फीसदी अंक

इस परीक्षा में कुल 6 उम्मीदवारों को 100 फीसदी अंक मिले हैं. जिनमें नकुल कुमार, आकाश पटेल, सुमित जोशी, नीरज गोदारा, मयंक कुमार मिश्रा और मोहित शामिल हैं.

परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हुए विद्यार्थियों की संख्या

इस परीक्षा के लिए कुल 607648 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था. जिनमें 305478 पुरुष उम्मीदवार व 302155 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं. इसके अलावा परीक्षा के लिए थर्ड जेंडर के भी 15 छात्र शामिल हैं.

कैसे करें चेक

  • सीयूईटी पीजी की आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर उपलब्ध CUET PG Result 2022 लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें.

ये भी पढ़ें-

CUET PG 2022 Result: NTA ने जारी किया CUET PG परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

​Government Jobs 2022: सरकारी नौकरियों की आई बहार, इस राज्य में हजारों पद पर निकली भर्तियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget