एक्सप्लोरर

CGBSE 10th Result 2021: छत्तीसगढ़ 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज, जानें कैसे करें परिणाम चेक

Chhattisgarh CGBSE 10th Result 2021:छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बस कुछ ही देर में 10वीं बोर्ड का परिणाम घोषित कर देगा. बता दें कि 11 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.आइए आपको बताते हैं कि कैसे परिणाम वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड किया जा सकता है.

Chhattisgarh CGBSE 10th Result 2021 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) बस थोड़ी ही देर में  कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर देगा. रिजल्ट जारी किए के बाद स्टूडेंट्स CGBSE कक्षा 10वीं का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड से सम्बद्ध शासकीय और प्राइवेट स्कूल के 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे करें CGBSE 10th Result 2021 चेक और डाउनलोड

1-सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियव वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर विजिट करें

2- होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

2- इसके बाद नया पेज ओपन हो जाएगा. यहां अपनी डिटेल्स (रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि) भरकर सबमिट कर दें.

4- ऐसा करते ही स्क्रीन पर सीजी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2021 डिस्पले हो जाएगा.

5- स्टूडेंट्स अपने CGBSE रिजल्ट 2021 को डाउनलोड कर लें.

6- भविष्य के लिए परिणाम का प्रिटआउट भी लेकर रख लें.

ध्यान दें कि सीजी बोर्ड का परिणाम घोषित होते ही सप्लीमेंटरी परीक्षा की तारीखों की घोषणा भी कर दी जाएगी. पूरक परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी जो इस बार परीक्षा को पास करने में असमर्थ रहे हैं.

नई मूल्यांकन नीति के आधार पर परिणाम घोषित किए गए

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए स्थगित कर दी थी. 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए एक नया मूल्यांकन मानदंड पेश किया गया था और इसके आधार पर परिणाम घोषित किया गया है, राज्य की नई मूल्यांकन नीति के अनुसार, रेग्यूलर स्टूडेंट्स जो कोविड 19 के कारण प्रैक्टिकल एग्जाम या प्रोजेक्ट के लिए उपस्थित नहीं हो पाए थे उन्हें पास होने के लिए जरूरी मिनिमम मार्क्स दिए जाएंगे.

परिणाम आंतरिक मूल्यांक के आधार पर किया गया तैयार

बता दें कि कक्षा 10वीं की परीक्षा का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया गया है. प्रत्येक थ्योरी विषय में 75 में से अधिकतम 72 अंक दिए जाएंगे. इसी प्रकार अतिरिक्त विषयों की थ्योरी परीक्षा के लिए 30 में से अधिकतम 29 मार्क्स दिए जाएंगे और 70 में से 68 प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए मान्य होंगे.इस साल लगभग 4.61 लाख छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. लेकिन कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई थी. जिसके बाद अब मूल्यांकन नीति के आधार पर परिणाम घोषित किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

MCGM Recruitment 2021: लैब टेक्नीशियनों और फार्मासिस्टों के 185 पदों के लिए करें अप्लाई, 28 मई 2021 है लास्ट डेट

उत्तर प्रदेश: यूनिवर्सिटी और कॉलेजो में कल से शुरू हो जाएंगी Online Classes, राज्य सरकार ने जारी किये निर्देश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget