एक्सप्लोरर

CAT Result 2023: कैट नतीजों में लड़कों ने गाड़े झंडे, 14 को मिला 100 पर्सेंटाइल

CAT Result 2023: आईआईएम लखनऊ ने कैट 2023 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार 14 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल पाए हैं और इंजीनियरिंग के छात्रों ने बढ़िया परफॉर्म किया है.

CAT Result 2023 Announced, Topper’s Percentile: बहुत समय से कॉमन एडमिशन टेस्ट 2023 के नतीजों का इंतजार हो रहा था जो आखिरकार कल खत्म हुआ. कल यानी 21 दिसंबर के दिन रिजल्ट घोषित कर दिया गया. इन नतीजों में पता चला की इस बार इंजीनियरिंग के कैंडिडेट्स ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया. कुल 14 उम्मीदवारों ने परफेक्ट 100 पर्सेंटाइल पाया है और ये सभी लड़के हैं. यानी इस बार लड़कों का परफॉर्मेंस बेहतरीन रहा. इसके अवा बहुत से छात्रों ने 99.9 और 99.8 पर्सेंटाइल भी स्कोर किया.

लड़कों ने मारी बाजी

कैट परीक्षा में इस बार लड़कों ने झंडे गाड़े और बढ़िया स्कोर किया. सभी 14 टॉपर जिन्हें 100 पर्सेंटाइल मिला है, ये लड़के हैं. रिजल्ट की अगली खास बात ये है कि इनमें से 11 इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के हैं. इनमें से 4 महाराष्ट्र के, 2 तेलांगना के और बाकी के एक-एक यूपी, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरला और तमिलनाडु से हैं.

इतनों को मिला 99.9 पर्सेंटाइल

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक 20 कैंडिडेट्स ने 99.9 और 99.8 पर्सेंटाइल स्कोर किया है. इनमें से 9 कैंडिडेट्स महाराष्ट्र के हैं, 7 दिल्ली के हैं, दो-दो हरियाणा, यूपी और तेलांगना के हैं. एक-एक तमिलनाडु, बिहार और वेस्ट बंगाल से है. आईआईएम लखनऊ ने नतीजों की घोषणा कर दी है. पिछले साल 11 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल मिला था जबकि इस साल 14 को मिला है.

नॉन-इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के इतने टॉपर

इस साल के नतीजों में लड़कों ने बाजी मारी है. सभी टॉपर्स लड़के हैं और कुल 14 में से तीन कैंडिडेट ही नॉन-इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के हैं. इस बार टॉपर में केवल एक फीमेल कैंडिडेट है जिसके 99.9 पर्सेंटाइल आए हैं. बता दें कि इस बार की परीक्षा में करीब 2.9 लाख कैंडिडेट्स बैठे थे जिनमें से 36 परसेंट महिला कैंडिडेट्स थी. अन्य डिटेल आप आईआईएम लखनऊ की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. एडमिशन का आगे का प्रोसेस भी यहीं से चेक किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: CSIR UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड रिलीज, यहां से करें डाउनलोड 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget