एक्सप्लोरर

NEET में एक सवाल के दो जवाब वाले विवाद का भी निकल गया हल, जानें रैंकिंग और काउंसलिंग पर क्या पड़ेगा असर

No Re-Test For NEET UG: सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी री-एग्जाम कराने से मना कर दिया है. एक सवाल के दो जवाब मामले का हल भी निकल आया है. इससे काउंसलिंग और रैंकिंग पर क्या असर पड़ेगा? जानें.

Supreme Court On NEET UG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी 2024 मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि री-टेस्ट नहीं होगा और न ही परीक्षा कैंसिल की जाएगी. पूरा मामला सुनने के बाद कोर्ट का ये कहना कि ये साफ होता है कि मास लेवल पर पेपर लीक नहीं हुआ है. कुछ स्टूडेंट्स के लिए या कुछ केंद्रों पर हुई गड़बड़ी को देखते हुए 24 लाख बच्चों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित कराना ठीक नहीं है.

एक सवाल के दो उत्तर का मसला भी सुलझा

इसके साथ ही कल की हियरिंग में उठे बड़े सवाल का मुद्दा भी सुलझ गया है. बता दें कि कल फिजिक्स के एक सवाल पर प्रश्न खड़ा हुआ था. इसमें एक क्वैश्चन के दो सही जवाब होने और उस वजह से कई कैंडिडेट्स को ग्रेस मार्क्स मिलने की बात कही गई थी.

यहां भी समस्या ये थी कि एनसीईआरटी की पुरानी किताबों को देखते हुए ऑप्शन नंबर टू सही था और नई किताबों को देखते हुए ऑप्शन नंबर फोर. इसलिए ऑप्शन टू चुनने वालों को भी ग्रेस मार्क्स दिए गए. इस पर कोर्ट ने कल ही कहा था कि एक सवाल के दो जवाब नहीं हो सकते.

एक ही जवाब सही 

कल इस सवाल का मुद्दा सुलझाने के लिए आईआईटी दिल्ली से तीन प्रोफेसर की टीम गठित की गई थी और आज जवाब देने के लिए कहा गया था. इस पैनल ने तर्क सहित साबित किया कि इस सवाल का केवल एक ही सही जवाब है और वो है ऑप्शन नंबर फोर. यही ऑप्शन एनटीए ने आंसर-की पर जारी करते समय रिलीज किया था. इस प्रकार एक सवाल के दो जवाब वाली बात पूरी तरह गलत साबित हुई और जिन कैंडिडेट्स को ग्रेस मार्क्स इस सवाल के दम पर मिले अब वे वापस होंगे.

फिर बदलेगी रैंक

बता दें कि फिजिक्स के इस सवाल में ग्रेस मार्क्स मिलने के कारण 44 कैंडिडेट्स को टॉपर्स लिस्ट में जगह मिली थी. अब जब ये साफ हो गया है कि केवल एक ही जवाब सही है, ऐसे में ये ग्रेस मार्क्स वापस लिए जाएंगे और टॉपर्स की संख्या में से ये 44 नाम कम होंगे. फिर से रैंक लिस्ट या मेरिट लिस्ट बनेगी. इस तरह देखा जाए तो अब दूसरी बार टॉपर्स लिस्ट में अंतर आएगा. कुल 1563 कैंडिडे्टस को पहले ग्रेस मार्क्स दिए गए थे और इनके लिए री-टेस्ट हुआ था. इनमें से 813 ने ही परीक्षा दी और बाकियों ने ग्रेस मार्क्स हटाकर जो नंबर बचे वही रखे. इस वजह से टॉपर्स लिस्ट में बदलाव आया था और अब फिर ये बदलाव आएगा.

काउंसलिंग पर भी पड़ेगा असर

बता दें कि जब 44 कैंडिडेट्स के नाम टॉपर्स लिस्ट से हटेंगे तो मेरिट लिस्ट तो बदलेगी ही साथ ही इसका असर काउंसलिंग पर भी पड़ेगा. रैंक के हिसाब से सीटें मिलती हैं और उसी हिसाब से कॉलेज एलॉट होता है. जाहिर है कि 44 कैंडिडेट्स के टॉपर्स लिस्ट से बाहर होने पर काउंसलिंग पर भी असर पड़ेगा. इस मामले में एनटीए अगला निर्देश क्या देता है और प्रक्रिया किस तरह आगे बढ़ती है ये जल्द ही साफ हो जाएगा. पुराने शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग कल यानी 24 जुलाई से शुरू होनी है.

यह भी पढ़ें: दोबारा नहीं होगी नीट यूजी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने तर्क सहित कही ये बात

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget