एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री के निजी सचिव बनने का सपना? जानिए कैसे होती है चयन प्रक्रिया और कितनी पढ़ाई है जरूरी

प्रधानमंत्री के निजी सचिव की नियुक्ति IFS या IAS अधिकारियों में से की जाती है. इस पद के लिए 10 साल या उससे अधिक का प्रशासनिक अनुभव होना आवश्यक है.

भारत के प्रधानमंत्री के साथ काम करना हर किसी का सपना होता है. लेकिन इस पद के सबसे करीबी और जरूरी पदों में निजी सचिव (Private Secretary) की भूमिका बेहद जिम्मेदारी भरी और खास होती है. पिछले दिनों निधि तिवारी की पीएम का निजी सचिव बनाया गया था. आइए आज जानते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री के निजी सचिव कैसे चुने जाते हैं और इसके लिए आपको क्या करने की जरूरत होती है.

निजी सचिव का काम केवल शेड्यूल मैनेज करना या फाइलें आगे बढ़ाना नहीं होता. यह व्यक्ति प्रधानमंत्री के कार्यभार को व्यवस्थित रखने, महत्वपूर्ण बैठकों की तैयारी करने, गोपनीय सूचनाओं को संभालने और नीतिगत चर्चाओं का हिस्सा बनने तक की जिम्मेदारी निभाता है.

कैसे होता है चयन?

रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री के निजी सचिव की नियुक्ति सामान्य रूप से IFS (भारतीय विदेश सेवा) IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) के अधिकारियों में से की जाती है. आमतौर पर ऐसे अधिकारी चुने जाते हैं जिनका प्रशासनिक अनुभव 10 साल या उससे अधिक हो. हाल ही में आईएफएस अधिकारी निधि तिवारी को पीएम का निजी सचिव नियुक्त किया गया था. इससे पहले निधि प्रधानमंत्री कार्यालय में बतौर डिप्टी सेक्रेटरी सेवाएं दे रही थीं.

यह भी पढे़ं: 

बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

UPSC के लिए क्या पढ़ना होता है?

इस पद तक पहुंचने के लिए कैंडिडेट्स को UPSC सिविल सेवा परीक्षा देनी होती है, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और साक्षात्कार (Interview) शामिल होता है. इसके लिए उम्मीदवार को सामान्य अध्ययन, करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, संविधान, अर्थव्यवस्था, विज्ञान आदि की गहन तैयारी करनी पड़ती है. यूपीएससी एग्जाम में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स का ग्रेजुएट होना जरूरी है.

निधि तिवारी 2014 बैच की आईएफएस अफसर हैं. उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2013 में 96 वीं रैक हासिल की थी. साल 2013 की सिविल सेवा परीक्षा पास करने से पहले उन्होंने वाराणसी में सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) के तौर पर भी काम किया था.

यह भी पढे़ं: 

रेलवे में निकली बंपर पदों पर वैकेंसी, आवेदन की तारीख नजदीक, पढ़ें डिटेल्स

कितनी मिलती है सैलरी

प्रधानमंत्री के निजी सचिव के पद पर कार्यरत अधिकारियों को केंद्र सरकार के पे मैट्रिक्स लेवल-14 के अनुसार वेतन मिलता है. इस श्रेणी में मासिक सैलरी लगभग 1,44,200 रुपये होती है. इसके अलावा उन्हें कई तरह के भत्ते भी दिए जाते हैं, जिनमें महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी सुविधाएं शामिल हैं.

यह भी पढे़ं: 

UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Netanyahu's Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget