एक्सप्लोरर

NIOS की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख हुई घोषित

National Institute Of Open School की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों की घोषणा एचआरडी मिनिस्टर द्वारा कर दी गयी है. यहां पढ़ें पूरी खबर

NIOS Board Exams 2020 Dates Announced: यूनियन ह्यूमन रिसोर्स डेवलेपमेंट मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने नेशनल ओपेन स्कूल की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की डेटशीट घोषित कर दी है. इस घोषणा के अनुसार ये परीक्षाएं 17 जुलाई 2020 से आरंभ होंगी. यहां यह भी बताना आवश्यक हो जाता है कि पहले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपेन स्कूल की परीक्षाएं 24 मार्च से 24 अप्रैल के मध्य आयोजित होनी थी. लेकिन कोरोना और उससे बचाव के लिए हुए देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से इन परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था. तभी से स्टूडेंट नई तारीखों की प्रतीक्षा में थे. अंततः उनका यह इंतजार खत्म हुआ ओपेन स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख डिक्लेयर कर दी गयी. कंप्लीट डेटशीट देखने के लिये स्टूडेंट्स एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. जिसका पता है www.nios.ac.in.

अन्य जानकारियां –

एचआरडी मिनिस्टर ने आगे बताया कि कक्षा 12 की फिजिक्स, हिस्ट्री, लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन साइंस तथा संस्कृत ग्रामर की परीक्षा 17 जुलाई को होगी और इसी के साथ परीक्षाएं आरंभ होंगी. परीक्षा तिथियों से लेकर अन्य किसी भी विषय में जानकारी पाने के लिये स्टूडेंट्स एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं. दरअसल लॉकडाउन की वजह से लगभग सभी बोर्ड्स की परीक्षाएं स्थगित हुयी थी.

शिक्षा के क्षेत्र में तो कोरोना ने तमाम बदलाव करा दिये जिनके बारे में पहले कोई सोच भी नहीं सकता था. इसी क्रम में नेशनल ओपेन स्कूल भी कोरोना के असर से अछूता नहीं रह सका और स्टूडेंट्स की सेफ्टी को मद्देनजर रखते हुये यहां भी बोर्ड परीक्षाएं कैंसिल कर दी गयी थी. काफी समय बीतने के बाद जब लगभग सभी बोर्ड्स ने पेंडिंग परीक्षाओं के विषय में फैसला ले लिया है ऐसे में ओपेन स्कूल के स्टूडेंट्स के लिये भी यह खबर राहत पहुंचाने वाली होगी. अभी कुछ दिनों पहले सीबीएसई ने भी नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिये कक्षा दसवीं और बारहवीं की नई डेटशीट रिलीज़ की है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

94 साल का हुआ IAF, जानें वायु सेना में कैसे बनाएं करियर
94 साल का हुआ IAF, जानें वायु सेना में कैसे बनाएं करियर
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
किस राज्य में शिक्षा पर सबसे कम खर्च कर रही सरकार, कितना है यह बजट?
किस राज्य में शिक्षा पर सबसे कम खर्च कर रही सरकार, कितना है यह बजट?
ये राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री में कराएगी कोचिंग, काम की है खबर
ये राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री में कराएगी कोचिंग, काम की है खबर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget