एक्सप्लोरर

तय तारीख पर ही होगी NEET 2020 और JEE Main परीक्षा, NTA ने किया साफ

नेताओं के बाद अब चाइल्ड एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भी NEET और JEE परीक्षा पोस्टपोन करने की बात कही है पर एनटीए किसी भी सूरत में परीक्षा स्थगित करने के पक्ष में नहीं है.

NEET 2020 & JEE Main To Be Conducted On Scheduled Time: चारों तरफ से हो रहे घनघोर विरोध के बावजूद नीट और जेईई मेन परीक्षा अपने तय समय पर ही होगी. एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने साफ कर दिया है कि किसी भी सूरत में परीक्षा को और नहीं टाला जा सकता. सुप्रीम कोर्ट भी इस बारे में अपना फैसला सुना चुका है कि, कोरोना के कारण जीवन रुक तो नहीं गया फिर हम बाकी चीजों को कब तक रोक सकते हैं. हालांकि स्टूडेंट्स से लेकर कई बड़े नेताओं तक किसी को भी किसी बात से फर्क नहीं पड़ रहा है. सब एक सुर में परीक्षा को स्थागित करने की मांग कर रहे हैं. आज इस सूची में ममता बनर्जी, मनीष सिसोदिया, राहुल गांधी, सुब्रमन्यम स्वामी, नवीन पटनायक के बाद राइटर चेतन भगत का भी नाम जुड़ गया है जिनका कहना है कि वैक्सीन आने के बाद परीक्षा करायी जाए. हालांकि इस पुरजोर विरोध के बावजूद ताजा जानकारी के अनुसार परीक्षा अपने तय समय पर ही होगी.

एडमिट कार्ड होने वाला है रिलीज –

जहां जेईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड रिलीज हो चुका है वहीं तगड़ी संभावना है कि नीट 2020 परीक्षा का एडमिट कार्ड भी इसी हफ्ते रिलीज हो जाएगा. जेईई मेन परीक्षा 01 से 06 सितंबर 2020 के मध्य आयोजित होगी जबकि नीट परीक्षा की आयोजन की तारीख है 13 सिंतबर. पहले कई बार परीक्षा कोविड के कारण कैंसिल हुई है पर अब ऐसे आसार नहीं दिख रहे. एनटीए ने एडमिट कार्ड रिलीज होने के साथ ही यह भी कहा है कि तकरीबन 99 परसेंट कैंडिडेट्स को उनका चुना हुआ टेस्ट सेंटर दिया गया है. यही नहीं परीक्षा के दौरान सभी सेफ्टी मेजर्स भी फॉलो किए जाएंगे.

क्या है तैयारी –

एनटीए ने परीक्षा सुरक्षित तरीके से कराने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं. जेईई मेन परीक्षा के लिए नंबर ऑफ सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 570 से 660 कर दी गई है और नीट परीक्षा के लए 2546 से 3842 सेंटर कर दिए गए हैं. यही नहीं जेईई मेन परीक्षा के लिए नंबर ऑफ शिफ्ट्स भी बढ़ा दी गईं हैं. पहले परीक्षा के लिए आठ शिफ्ट तय थीं जो अब बढ़ाकर बारह कर दी गई हैं. यही नहीं प्रति शिफ्ट कैंडिडेट्स की संख्या घटाकर 1.32 लाख से 85,000 कर दी गई है.

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU UG एडमिशन 2026 शुरू, री इवैल्यूएशन कराने वाले CBSE छात्र पुराने नंबर भरें बाद में करें अपडेट
DU UG एडमिशन 2026 शुरू, री इवैल्यूएशन कराने वाले CBSE छात्र पुराने नंबर भरें बाद में करें अपडेट
अब महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, कल होने वाली परीक्षा रद्द
अब महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, कल होने वाली परीक्षा रद्द
NCERT की नई किताब में SIR के बारे में पढ़ेंगे बच्चे, हटाई गई समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की व्याख्या
NCERT की नई किताब में SIR के बारे में पढ़ेंगे बच्चे, हटाई गई समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की व्याख्या
IB में कैसे बन सकते हैं ऑफिसर, इसके लिए कैसे करें करियर की शुरुआत?
IB में कैसे बन सकते हैं ऑफिसर, इसके लिए कैसे करें करियर की शुरुआत?

वीडियोज

Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चोरी के आरोपियों के पड़ोसियों ने खोले बड़े राज ?| Champat
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के प्रियांक खरगे, कहा- 'इस पर मन की बात कब करेंगे PM मोदी'
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के प्रियांक खरगे, कहा- 'इस पर मन की बात कब करेंगे PM मोदी'
'मुझे अब शर्म आ रही है कि वे...', 6 सांसदों की बगावत के बाद पहली बार बोले उद्धव ठाकरे
'मुझे अब शर्म आ रही है कि वे...', 6 सांसदों की बगावत के बाद पहली बार बोले उद्धव ठाकरे
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
Haiwaan Release Date: अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाने आ रहे तबाही, 'हैवान' की रिलीज डेट कंफर्म
अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाने आ रहे तबाही, 'हैवान' की रिलीज डेट कंफर्म
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया भी या नहीं? VHP ने किया इनकार, सूत्रों का दावा- दबाव अब भी बरकरार
चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया या नहीं? VHP का इनकार, दावा- दबाव अब भी बरकरार
IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?
राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?
Embed widget