एक्सप्लोरर

NDA टॉपर अनुराग सांगवान से जानिए सिलेक्शन के लिए क्या करना होगा?

NDA की परीक्षा में अनुराग को लिखित परीक्षा में 900 में से 609 नंबर मिले थे. जबकि एसएसबी की परीक्षा में उन्हें 900 में से 449 नंबर मिले थे. यानि उनको टोटल नंबर 1800 में से 1058 नंबर मिले थे.

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा नेशनल डिफेन्स एकेडमी और नेवल  एकेडमी- यूपीएससी एनडीए और एनए परीक्षा (1), 2023 के लिए प्रवेश परीक्षा के अंतिम चरण के परिणामों की घोषणा कर दी गई है. NDA की परीक्षा में इस बार चरखी दादरी के अनुराग सांगवान ने ऑल इंडिया में पहली रैंक ला कर सबके होश उड़ा दिए हैं. अनुराग की इस सफलता के बाद एनडीए की तैयारी करने वाले बच्चे ये जानना चाहते हैं कि आखिर अनुराग ने अपनी पढ़ाई कैसे की और उन्होंने क्या रूटीन फॉलो किया उनका ना सिर्फ एनडीए मे सिलेक्शन हुआ, बल्कि उन्होंने नेशनल डिफेन्स एकेडमी की परीक्षा में टॉप भी किया. इसी को लेकर एबीपी न्यूज ने अनुराग से बात की और जाना की कैसे उन्होंने इस परीक्षा में सफलता हासिल की.

अनुराग के सफलता का मंत्र

अनुराग सांगवान हरियाणा के चरखी दादरी जिले के रहने वाले हैं. लेकिन फिलहाल वह गुरुग्राम में रह कर अपनी पढ़ाई कर रहे थे, उन्होंने यहां के ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल से अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की है. अनुराग के घर में कोई भी व्यक्ति डिफेंस में नहीं है, लेकिन उनका सपना बचपन से ही डिफेंस में जाने का था...जो अब पूरा हो चुका है. अनुराग से जब हमने पूछा कि वो हर रोज अपनी तैयारी कैसे करते थे तो उन्होंने बताया कि वह हर रोज सुबह उठने के बाद सबसे पहले रनिंग करने जाते थे. इसके बाद स्कूल की तैयारी और एनडीए की पढ़ाई पर लग जाते थे.

अनुराग ने बताया कि अगर कोई बच्चा एनडीए में सिलेक्शन चाहता है तो उसका सीधा सा फंडा है कि आप अपना हर रोज का एक टास्क फिक्स कर लीजिए और उसे रात होते-होते पूरा कर लीजिए. अनुराग ने कहा कि वह हर रोज का अपना एनडीए की तैयारी का एक प्लान बनाते थे और शाम होते-होते उसे पूरा कर लेते थे. यही उनके सफलता का मूल मंत्र भी है. वैसे आपको बता दें ये प्लान सिर्फ एनडीए ही नहीं बल्कि किसी भी परीक्षा के लिए बेस्ट है. आप हर रोज एक प्लान बनाइए और उसे शाम होते होते खत्म कर लीजिए. अगर आप हर रोज अपना एक कॉन्सेप्ट भी क्लियर करते हैं तो एक साल या 6 महीने में आप अपना पूरा सिलेबस बड़े आराम से खत्म कर सकते हैं.

अनुराग को कितने नंबर मिले थे

नेशनल डिफेन्स एकेडमी की परीक्षा में अनुराग को लिखित परीक्षा में 900 में से 609 नंबर मिले थे. जबकि एसएसबी की परीक्षा में उन्हें 900 में से 449 नंबर मिले थे. यानि उनको टोटल नंबर 1800 में से 1058 नंबर मिले थे. वहीं दूसरे नंबर पर आने वाले कुशाग्र दुर्गपाल को 1800 में से 1009 नंबर मिले थे. तीसरे नंबर पर तेजस प्रताप थे जिन्हें 1800 में से 993 नंबर मिले थे.

सफलता में फिजिक्स वाला का भी रहा रोल

एबीपी न्यूज से बात करके हुए अनुराग ने कहा कि उन्होंने अपनी तैयारी के लिए फिजिक्स वाला के ऑनलाइन क्लासेस को चुना था. वह उसके यूट्यूब और ऐप के जरिए अपनी पढ़ाई करते थे और उन्हें वहीं से अपनी एनडीए की पूरी तैयारी की थी. फिजिक्स वाला के फाउंडर अलख पांडेय अनुराग की सफलता पर गदगद हैं और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि अच्छी शिक्षा या तो मुफ्त होनी चाहिए या फिर सबसे सस्ती होनी चाहिए और फिजिक्स वाला भी इसी एजेंडा पे काम करता है.

ये भी पढ़ें: Time Management Tips: एग्जाम की तैयारी में टाइम मैनेजमेंट का है अहम रोल, इन टिप्स से पूरा कर सकेंगे गोल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
SSC GD रिजल्ट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट
SSC GD रिजल्ट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट
हायर एजुकेशन में 42.2% बढ़ा महिलाओं का एडमिशन, इस रिपोर्ट में खुलासा
हायर एजुकेशन में 42.2% बढ़ा महिलाओं का एडमिशन, इस रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'

Embed widget