एक्सप्लोरर

UPSSSC PET 2025: यूपी में सरकारी नौकरी की पहली सीढ़ी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 14 मई से शुरू होंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से PET 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक परीक्षा यानी PET 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 2 मई 2025 को जारी कर दिया है. यह परीक्षा उन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का आधार होती है, जिनमें UPSSSC भर्ती करता है. रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

अब जो भी उम्मीदवार PET 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 14 मई 2025 से 17 जून 2025 तक UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं, आवेदन में सुधार और शुल्क जमा करने की अंतिम डेट 24 जून 2025 तय की गई है.

कौन कर सकता है आवेदन?

PET 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का हाई स्कूल या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है. आवेदन के समय तक यदि आपके पास यह योग्यता है, तो आप आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जो 1 जुलाई 2025 को मान्य होगी.

यह भी पढ़ें: घर का काम करने के लिए IIT से भी ज्यादा का पैकेज, दुबई की कंपनी ने निकाली 83 लाख सैलरी वाली नौकरी

कितना लगेगा शुल्क?

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क देना होगा. सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 185 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 95 रुपये देंगे होंगे. इसके अलावा दिव्यांगजन (PwBD) उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या एसबीआई चालान के माध्यम से किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर की बंपर भर्ती, 30 साल तक के युवा ऐसे करें आवेदन

ऐसे करें आवेदन

  • स्टेप 1: पात्र और इच्छुक कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर ‘UPSSSC PET 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन विवरण भरें और सबमिट करें.
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार लॉगिन कर आवेदन फॉर्म पूरा भरें.
  • स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • स्टेप 6: फिर उम्मीदवार आगे के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट जरूर रखें.

यह भी पढ़ें: जामिया में अवैध वसूली! एंट्रेंस एग्जाम देने आए छात्रों से बैग-मोबाइल रखवाने के नाम पर लिए पैसे; वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget