एक्सप्लोरर

UPSC Recruitment 2023: यहां कई पद पर निकली है भर्ती, ये योग्यता हो तो तुरंत कर दें अप्लाई

Government Job: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने कई पद पर बंपर भर्ती निकाली है. किस पद पर कितनी वैकेंसी निकली हैं और कब तक करना है अप्लाई. जानिए ऐसे ही जरूरी डिटेल.

Sarkari Naukri Alert: गवर्नमेंट जॉब की तलाश में हैं तो यूपीएससी की इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यहां अलग-अलग पद पर भर्ती निकाली गई हैं जिनके लिए आप अपनी रुचि और योग्यता के मुताबिक आवेदन कर सकते हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर से लेकर सीनियर फार्म मैनेजर और हेड लाइब्रेरियन तक कई पद भरे जाएंगे. हर पद के लिए आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता से लेकर आयु सीमा तक सब अलग है. बेहतर होगा इनके बारे में डिटेल में और अलग-अलग जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें. संक्षिप्त डिटेल हम यहां आपको दे रहे हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 1 जून 2023 है.

वैकेंसी डिटेल

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 285 पद पर भर्ती होगी, जिनका डिटेल इस प्रकार है.

सीनियर फार्म मैनेजर – 1 पद

केबिन सेफ्टी इंस्पेक्टर – 20 पद

हेड लाइब्रेरियन – 1 पद

साइंटिस्ट – बी – 7 पद

स्पेशलिस्ट ग्रेड III – 13 पद

असिस्टेंट केमिस्ट – 3 पद

असिस्टेंट लेबर कमिशनर – 1 पद

मेडिकल ऑफिसर – 234 पद

जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर – 5 पद

क्या है योग्यता

इन पद पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के मुताबिक है जिसके बारे में डिटेल आधिकारिक वेबसाइट से चेक किया जा सकता है. जहां तक आयु सीमा की बात है तो एज लिमिट भी पद के हिसाब से है. सीनियर फार्म मैनेजर, हेड लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लेबर कमिशनर और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर पद के लिए आयु सीमा 35 साल है. केबिन सेफ्टी इंस्पेक्टर, साइंटिस्ट – बी, स्पेशलिस्ट ग्रेड III और असिस्टेंट केमिस्ट पद के लिए आयु सीमा 40 साल है. मेडिकल ऑफिसर पद के लिए एज लिमिट 32 साल तय की गई है.

कितनी मिलेगी सैलरी

नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को इन पद के लिए पे मेट्रिक्स 10/11 के मुताबिक सैलरी दी जाएगी. सैलरी भी पद के हिसाब से है. बेहतर होगा हर पद के बारे में अलग-अलग और डिटेल में जानकारी पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें.

नोटिस देखने के लिए इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: एजुकेशन लोन लेने की सोच रहे हैं, इन बातों का रखें खास ध्यान 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget