एक्सप्लोरर

SAIL Recruitment 2023: अपरेंटिस के पद पर निकली बंपर भर्ती, ये योग्यता हो तो तुरंत कर दें अप्लाई

SAIL Apprentice Bharti 2023: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में अपरेंटिस के पद पर भर्ती निकली हैं. योग्य उम्मीदवार 29 अप्रैल के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें. यहां पढ़ें डिटेल.

SAIL Trade Apprentice Recruitment 2023: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ट्रेड अपरेंटिस के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. अगर आप भी इन पद के लिए अप्लाई करने की जरूरी योग्यता और इच्छा रखते हों तो लास्ट डेट के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें. ये वैकेंसी इसको स्टील प्लांट बुर्नपुर के लिए हैं. इसके तहत 239 ट्रेड अपरेंटिस के पद भरे जाएंगे. इन भर्तियों की खास बात ये है कि इनके लिए बारहवीं पास कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं.

इस वेबसाइट से भरें फॉर्म

वे कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने की इच्छा रखते हों, वे सेल की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – sail.co.in. इनके करियर सेक्शन में जाकर भर्तियों से संबंधित जरूरी जानकारी भी पा सकते हैं और अप्लाई भी कर सकते हैं.

क्या है लास्ट डेट और कौन है एलिजिबिल

इन पद पर आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 29 अप्रैल 2023 है. जहां तक पात्रता की बात है तो वे कैंडिडेट्स जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो साथ ही जिनके पास आईटीआई पास होने का सर्टिफिकेट या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा हो, वे अप्लाई कर सकते हैं.

एज लिमिट क्या है

अगर आयु सीमा की बात करें तो इन पद के लिए वे 18 से 24 साल के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि आवेदन के पहले विज्ञापन ठीक से देख लें, उसके बाद ही फॉर्म भरें.

इन पद पर होगी भर्ती, ये है सैलरी

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन, फिटर, रिगर, मैकेनिस्ट, वेल्डर, कंप्यूटर, आईसीटीएसएम, प्लम्बर, मैकेनिक मोटर वेहिकल, ड्रॉट्समैन (सिविल) आदि के पद भरे जाएंगे. सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को महीने की स्टाइपेन 7000-7700 रुपये मिलेगी. आवेदन करने से पहले जरूरी है कि कैंडिडेट का अपरेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो. न हो तो पहले apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर खुद को रजिस्टर करा लें.

यह भी पढ़ें: NEET UG 2023 के लिए अंतिम समय में ऐसे करें तैयारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget