एक्सप्लोरर

Jobs 2024: एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी लिमिटेड में भर्ती, डिप्लोमा ट्रेनी और लैब असिस्टेंट ट्रेनी के लिए निकली वैकेंसी

NSPCL Recruitment 2024: एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी लिमिटेड की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर डिप्लोमा ट्रेनी और लैब असिस्टेंट ट्रेनी के पद पर भर्ती निकाली गई है.

एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी लिमिटेड (NSPCL), नई दिल्ली ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती में डिप्लोमा ट्रेनी और लैब असिस्टेंट ट्रेनी के पद शामिल हैं. यह अवसर उन युवाओं के लिए बेहतरीन है जिन्होंने डिप्लोमा किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट nspcl.co.in पर जाकर लॉगइन करना होगा.

ये है रिक्ति विवरण

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 30 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें 24 पद डिप्लोमा ट्रेनी के और 6 पद लैब असिस्टेंट ट्रेनी के हैं.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. हालांकि, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), महिला सहित अन्य वर्गों के कैंडिडेट्स के लिए कोई फीस नहीं होगी. सभी उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. एक बार फीस जमा होने पर यह रिफंड नहीं की जाएगी, इसलिए आवेदन करते समय सभी नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ना आवश्यक है.

ऐसे होगा चयन

एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी लिमिटेड (NSPCL) द्वारा निकाली गई डिप्लोमा ट्रेनी और लैब असिस्टेंट ट्रेनी की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया भी सामने आ चुकी है. उम्मीदवारों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जो एक ऑनलाइन परीक्षा में उनकी योग्यता के अनुसार होगा.

इस ऑनलाइन परीक्षा में दो प्रमुख खंड होंगे. पहले खंड में एक सामान्य योग्यता परीक्षण (Aptitude Test) शामिल होगा, जिसमें कुल 50 प्रश्न होंगे. यह परीक्षण सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude) और तर्कशक्ति (Reasoning) से संबंधित प्रश्नों पर आधारित होगा. दूसरे सेक्शन में तकनीकी ज्ञान परीक्षण (Technical Knowledge Test) होगा, जिसमें 70 प्रश्न होंगे. यह परीक्षण उम्मीदवारों की संबंधित विषयों में तकनीकी जानकारी का आकलन करेगा.

यह भी पढ़ें- MCA या MBA किस में करियर बनाना हो सकता है आपके लिए फायदेमंद, किसमें बेहतर रहेगा करियर

आवेदन करने की प्रोसेस

उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nspcl.co.in पर जाना होगा. होमपेज पर "करियर" विकल्प पर क्लिक करें, जहां उन्हें NSPCL भर्ती 2024 का लिंक दिखाई देगा. उस पर क्लिक करके, आवश्यक विवरण भरें और आवेदन पत्र को जमा करें. इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट रखना न भूलें.

यह भी पढ़ें- इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने यहां से की है पढ़ाई? स्पेशल फोर्सेज में इतने साल किया काम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 पदों पर निकली वैकेंसी
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 पदों पर निकली वैकेंसी
SBI PO परीक्षा 1 अगस्त से, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस
SBI PO परीक्षा 1 अगस्त से, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस
संसद में करनी है नौकरी, जानें कितनी होती है सैलरी?
संसद में करनी है नौकरी, जानें कितनी होती है सैलरी?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget