एक्सप्लोरर

Railway Jobs: दसवीं पास के लिए रेलवे में निकली बंपर भर्तियां, 29 जनवरी के पहले कर दें अप्लाई

SCR Bharti 2023: साउथ सेंट्रल रेलवे ने अपरेंटिस के बंपर पद पर भर्ती निकाली है. इनके लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है, 29 जनवरी के पहले कर दें अप्लाई. यहां जानें पूरा प्रॉसेस.

South Central Railway Recruitment 2023: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए साउथ सेंट्रल रेलवे रोजगार का बढ़िया अवसर लेकर आया है. यहां अपरेंटिस के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से चार हजार से अधिक पद भरे जाएंगे. वे कैंडिडेट्स जो इन पद के लिए आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें साउथ सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है - scr.indianrailways.gov.in.

दसवीं पास करें अप्लाई

इन वैकेंसी के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास किए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. इसके साथ ही उनके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा भी होना चाहिए. जहां तक आयु सीमा की बात है तो इनके लिए 15 से 24 साल के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. पात्रता संबंधी अन्य डिटेल जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं.

कैसे होगा सेलेक्शन

इन पद पर सेलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा. दसवीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी. इसके लिए कैंडिडेट्स को अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे.

ये भी जान लें कि इन पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 29 जनवरी 2023 है. लास्ट डेट के पहले फॉर्म भर दें.

कितना है शुल्क

इन पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा. ये राशि सामान्य कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए है. वहीं एससी, एसटी, महिला और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में कुछ नहीं देना है. सैलरी साउथ सेंट्रल रेलवे के नॉर्म्स के मुताबिक मिलेगी.

ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाएं.
  • यहां ऑनलाइन एक्ट अपरेंटिस एप्लीकेशन लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें.
  • अब एक्टिव ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कराएं.
  • अब पासवर्ड की मदद से एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  • तय शुल्क जमा करें और डॉक्यूमेंट्स की स्कैन्ड कॉपी अटैच करें.
  • अब सबमिट का बटन दबा दें.
  • एप्लीकेशन फीस जरूर भरें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर रख लें.

यह भी पढ़ें: होमगार्ड के बंपर पद पर निकली भर्तियां 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में रोबोट्स की वजह से बढ़ी बेरोजगारी, जानें किन सेक्टरों में छिन रहीं नौकरियां?
चीन में रोबोट्स की वजह से बढ़ी बेरोजगारी, जानें किन सेक्टरों में छिन रहीं नौकरियां?
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget