एक्सप्लोरर

Railway Jobs 2025: रेलवे में नौकरी का बढ़िया मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, ये हैं जरूरी डेट्स

Indian Railway Jobs 2025: इंडियन रेलवे बेहद जल्द ही असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू कर रहा है. जिसके लिए उम्मीदवार जल्द आवेदन कर सकेंगे.

रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर बंपर वैकेंसी निकालने की तैयारी पूरी कर ली है. इस संबंध में शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस बार कुल 9900 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिससे हजारों युवाओं को सुनहरा मौका मिलने वाला है.

रेलवे बोर्ड ने बताया है कि जल्द ही विस्तृत अधिसूचना (Detailed Notification) भी RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी कर दी जाएगी. इस भर्ती से उन उम्मीदवारों को भी मौका मिलेगा जो 2024 की ALP भर्ती में किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके थे या CBT-1 में सफल नहीं हो पाए थे.

पात्रता  

रेलवे की ओर से पूर्व निकाली गई ALP पोस्ट की पात्रता 10वीं पास + ITI या 10वीं + संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय डिप्लोमा थी. जबकि उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट) थी. इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि योग्यता पहले की तरह ही होगी. हालांकि रेलवे की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें:

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका, NHSRCL में इन पदों पर निकली भर्ती

ऐसे होगा चयन

  • फर्स्ट स्टेज CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट – 75 प्रश्न, 1 घंटा)
  • सेकंड स्टेज CBT (दो भाग – A: 100 प्रश्न/90 मिनट, B: 75 प्रश्न/60 मिनट)
  • कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • नेगेटिव मार्किंग: पहले व दूसरे चरण में 1/3 अंक की कटौती. एप्टीट्यूड टेस्ट में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

  • सामान्य/OBC: 500 रुपये (CBT-1 में भाग लेने पर 400 वापस)
  • SC/ST/महिला/दिव्यांग/ईबीसी: 250 रुपये (CBT-1 में भाग लेने पर पूरे 250 वापस)

जरूरी बात

रेलवे बोर्ड ने पहले ही अपने कैलेंडर में एलान किया था कि हर साल जनवरी-मार्च के बीच नई ALP भर्ती निकाली जाएगी. ऐसे में यह भर्ती बोर्ड की योजना के मुताबिक समय पर लाई गई है. युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें और ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करें.

यह भी पढ़ें: 

Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में भर्ती का सुनहरा मौका, अग्निवीर SSR और MR के लिए आवेदन शुरू

यहां कर सकेंगे अप्लाई

  • www.rrbcdg.gov.in
  • www.indianrailways.gov.in

ये हैं जरूरी डेट्स

  • आवेदन शुरुआत की डेट: 10 अप्रैल 2025
  • अंतिम डेट: 9 मई 2025

यह भी पढ़ें:

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज को हर महीने मिलती है इतनी सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget