एक्सप्लोरर

प्रोफेशनल कोर्स में क्यों पॉपुलर है बीबीए? जानें बीबीए के बाद नौकरी और पढ़ाई के क्या हैं ऑप्शन

एक ऐसी डिग्री जिसको करने के बाद बाद आप ग्रेजुएट बनते हैं, प्रोफेशनल डिग्री भी मिलती है. नौकरी के लिए भी अच्छे ऑप्शन मिल जाते है और अगर चाहें तो आगे मास्टर डिग्री के लिए भी तैयारी कर सकते हैं.

आजकल बीबीए ग्रेजुएट्स के लिए जॉब के बहुत ऑप्शन हैं.  बीबीए ग्रेजुएट्स एक मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर कंपनियों में सेल्स और मार्केटिंग डिपार्टमेंट में जॉब तलाश सकते हैं. बीबीए के बाद शुरुआत में सैलरी 15 से 20 हजार तक मिल सकती है. डिग्री के अलावा टेलेंट और स्किल्स के आधार पर सैलरी बढ़ भी सकती है. बीबीए की डिग्री लेने के बाद एंटरप्रेन्योरशिप, फाइनेंस एंड एकाउंटिंग मैनेजमेंट, एचआर मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, टूरिज्म मैनेजमेंट के फील्ड में नौकरियों के अवसर मिल सकते हैं

बीबीए करने के बाद कैसे करें अपना करियर प्लान? बीबीए करने के बाद आप अपने करियर को और बेहतर बनाने के लिए कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स करना भी जरूरी है. बीबीए करने के बाद मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन सिस्टम और एमएस ऑफिस जैसे सर्टिफिकेट कोर्स आपके रिज्यूमे को और अच्छा बनाएंगे. साथ ही ये कोर्स आगे आपकी स्किल्स भी बढ़ाएंगे और जॉब पाने में मदद भी करेंगे.इसके अलावा, बीबीए ग्रेजुएट्स मास कम्युनिकेशन, इवेंट मैनेजमेंट, एनीमेशन और इंग्लिश स्पीकिंग में भी शॉर्ट-टर्म डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं.

बीबीए के बाद प्राइवेट सेक्टर जॉब्स बीबीए करने के बाद सरकारी से ज्यादा प्राइवेट सेक्टर में जॉब के मौके मिलते हैं और ये कंपनियां मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स को काफी अच्छे सैलरी पैकेज देती हैं. लेकिन प्राइवेट फील्ड में काफी कॉम्पीटिशन होता है और आपको अपने क्विक प्रॉब्लम सॉल्विंग और सही डिसीजन लेने के स्किल को एनहांस करना होता है. बीबीए करने के बाद मैनजमेंट, फाइनेंस, इंश्योरेंस, आईटी, मैनुफैक्चरिंग, हॉस्पिटैलिटी एडवरटाइजिंग, एविएशन,बैंकिंग, कंसल्टेंसी, डिजिटल मार्केटिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जॉब मिल सकती है

बीबीए के बाद गवर्नमेंट फील्ड में नौकरी मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के लिए अन्य सभी सरकारी क्षेत्रों की तुलना में, बैंकिंग क्षेत्र में काम करने का स्कोप काफी ज्यादा होता है. हालांकि, सरकारी क्षेत्र में मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स का सैलरी पैकेज प्राइवेट सेक्टर की तुलना में काफी अच्छा नहीं होता है, लेकिन सरकारी क्षेत्र में काम का प्रेशर काफी कम होता है और जॉब सिक्योरिटी और स्टेबिलिटी काफी ज्यादा होती है. सरकारी की सभी एकाउंटेंसी और फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में  बीबीए ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का ऑप्शन है.

बीबीए के बाद मास्टर डिग्री कोर्स अगर बीबीए के बाद नौकरी करने का इरादा नहीं या कुछ साल नौकरी करने के बाद आगे पढ़ना चाहते तो कई मास्टर डिग्री के कोर्स करने के ऑप्शन्स मौजूद  हैं. आप अपनी पसंद, स्किल्स, और जरूरत के मुताबिक 2-3 कोर्स चुन सकते हैं. वैसे बीबीए के बाद सबसे ज्यादा ट्रेंड एमबीए का है लेकिन साथ ही पीजीडीएम का ऑप्शन भी ओपन है.

एमबीए (मास्टर ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) बीबीए करने के बाद छात्रों में सबसे ज्यादा पॉपुलर कोर्स एमबीए है. इस डिग्री के बाद आपको एक सम्मानजनक मैनेजमेंट पोजीशन के साथ आकर्षक वेतन ही मिलता है. एमबीए दो साल का कोर्स है. टॉप एमबीए कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए कैट( कॉमन एंट्रेंस एग्जाम), एक्सएटी, एसएनएपी और एमएएचसीईटी जैसे एंट्रेंस एग्जाम्स पास करने होते हैं.

स्पेशलाइजेशन इन एमबीए एमबीए मास्टर डिग्री है जिसमें आप फाइनेंस, मार्केटिंग,  एचआर और इंटरनेशनल बिजनेस में स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं. एमबीए करने के बाद आप मैनजमेंट, टेक्नोलॉजी, हेल्थ केयर, मैन्युफैक्चरिंग, गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन, नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन्स और बाकी सभी प्राइवेट कंपनियों में अच्छी जॉब करने के योग्य हो जाते है. हालांकि शुरु में एमबीए की डिग्री किस इंस्टीट्यूट से ली है इसके आधार पर जॉब प्लेसमेंट होता है बाद में आपकी ग्रोथ एक्सपीरिएंस और टेलेंट के बेस पर होती है.

टॉप कॉलेज

देश में आईआईएम्स एमबीए करने के लिए टॉप कॉलेज हैं इसके अलावा और दूसरे सरकारी और प्राइवेट इंस्टीट्यूट भी एमबीए की डिग्री देते हैं.

आईआईएम,अहमदाबाद आईआईएम,लखनऊ आईआईएम,कोलकाता आईआईएम,बैंगलोर आईआईएम,रायपुर आईआईएम,इंदौर
पीजीडीएम पीजीडीएम यानी पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट भी एक मास्टर डिग्री है और जो छात्र किसी वजह से एमबीए नहीं कर पा रहे उनके लिए एक अच्छा ऑप्शन है.  एमबीए और पीजीडीएम कोर्सेज के बीच कोई ज्यादा फर्क नहीं है. कई कॉलेज 1 साल का पीजीडीएम कोर्स भी ऑफर करते हैं. पीजीडीएम कोर्सेज का भी काफी बढ़िया करिकुलम स्ट्रक्चर होता है और जॉब्स देते समय कई कंपनियां इन कोर्सेज को महत्व देती हैं.
एमएमएस (मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज )     मैनेजमेंट स्टडीज में मास्टर डिग्री भी एमबीए का एक वैकल्पिक ऑप्शन है. एमएमएस भी 2 साल का कोर्स है. इस कोर्स में एडमिशन लेने का बेसिक एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया कम से कम 50% मार्क्स के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री है. एमएमएस एक कोर्स के तौर पर स्टूडेंट्स को मैनेजमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप स्किल्स भी सिखाता है. इस कोर्स को पूरा करने के बाद, आपको बढ़िया सैलरी पैकेज मिल सकते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget