एक्सप्लोरर

JEECUP 2024: कल है यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट, इन तारीखों पर होगा एग्जाम

JEECUP 2024 Registration: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 29 फरवरी 2024 है. एडमिट कार्ड रिलीज से लेकर परीक्षा तारीखों तक, नोट कर लें पूरा शेड्यूल.

UP Polytechnic 2024 Registration To End Tomorrow: ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश कल यानी 29 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर देगा. वे कैंडिडेट्स जो चाहते हुए भी किसी कारण से अब तक आवेदन न कर पाएं हों, वे तुरंत फॉर्म भर दें. ऐसा करने के लिए उन्हें जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – jeecup.admissions.nic.in. यहां से आवेदन भी किए जा सकते हैं और परीक्षा के डिटेल से लेकर अपडेट तक भी पता किए जा सकते हैं.

नोट कर लें जरूरी तारीखें

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड 10 मार्च 2024 के दिन जारी होंगे. परीक्षा का आयोजन 16 से 22 मार्च 2024 के बीच किया जाएगा. एग्जाम राज्य के विभिन्न केंद्रों में आयोजित होगा.

शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक परीक्षा की आंसर-की 27 मार्च के दिन रिलीज होगी और ऑब्जेक्शन विंडो 30 मार्च के दिन बंद होगी. ये प्रोविजनल आंसर-की होगी जिस पर कैंडिडेट्स आपत्ति कर सकते हैं. इसके बाद फाइनल आंसर-की आएगी और नतीजे 8 अप्रैल 2024 के दिन रिलीज होंगे.

लगेगा इतना शुल्क

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 300 रुपये शुल्क देना होगा. ये जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए है. एससी, एसटी कैटेगरी के लिए शुल्क 200 रुपये है. पेमेंट नेट बैंकिंग के माध्यम से करें. अन्य कोई भी डिटेल जानने के लिए ऊपर बतायी वेबसाइट पर जा सकते हैं.

इन आसान स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jeecup.admissions.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर JEECUP 2024 नाम का रजिस्ट्रेशन लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर खुद को रजिस्टर करें और अपने एकाउंट में लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर दें.
  • सभी जरूरी डिटेल ठीक से और सावधानी से भरें और तय फीस भी जमा कर दें.
  • इतना करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और इसकी हार्डकॉपी निकालकर रख लें. ये आगे काम आ सकता है.

इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई.

यह भी पढ़ें: CUET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नए वायुसेना अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की सैलरी कितनी, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
नए वायुसेना अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की सैलरी कितनी, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
पंजाब 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे पेपर
पंजाब 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे पेपर
अब साल में 2 बार होगी MPPSC परीक्षा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान 
अब साल में 2 बार होगी MPPSC परीक्षा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान 
एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget