एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद सेना अलर्ट पर, DRDO चीफ से मिलेंगे रक्षामंत्री; जानिए कौन हैं डॉ. समीर कामत?

भारत-पाक तनाव के बीच रक्षा मंत्री, DRDO चीफ डॉ. समीर कामत से मिलेंगे, जो देश की रक्षा तकनीक को मजबूती देने वाले वैज्ञानिक हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव चरम पर है. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने आतंक के अड्डों पर सीधा वार कर आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का संदेश दिया है. इस जवाबी एक्शन से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के रिहायशी इलाकों पर गोलीबारी और रॉकेट से हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने इन हमलों को मुंहतोड़ जवाब देकर एक बार फिर साबित कर दिया कि यह नया भारत है जो पहले सहता नहीं सीधा वार करता है.

इसी बीच देश की सुरक्षा और तकनीकी मजबूती को लेकर एक अहम बैठक होने जा रही है. रक्षा मंत्री जल्द ही DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) के प्रमुख डॉ. समीर वी. कामत से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात को सुरक्षा मामलों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

कौन हैं डॉ. समीर वी. कामत?

डॉ. समीर कामत ने 26 अगस्त 2022 को DRDO के चेयरमैन और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी का पदभार संभाला था. उन्होंने 1985 में IIT खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में B.Tech (ऑनर्स) किया और फिर अमेरिका की ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी से मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग में PhD पूरी की. साल 1989 में उन्होंने DRDO में साइंटिस्ट के तौर पर काम शुरू किया.

डिफेंस तकनीक में अहम योगदान

डॉ. कामत ने देश की सुरक्षा को मजबूत बनाने वाले कई अत्याधुनिक डिफेंस प्रोजेक्ट्स में अहम भूमिका निभाई है. इनमें नौसेना के जहाजों के लिए मजबूत स्टील, एयरोइंजन के लिए टाइटेनियम और मिसाइल सिस्टम के लिए रेडोम मटेरियल शामिल हैं. इसके अलावा, वे सैनिकों और सैन्य वाहनों के लिए सुरक्षा कवच और स्टील्थ टेक्नोलॉजी पर भी काम कर चुके हैं.

उन्होंने नौसेना के लिए एंटी-टारपीडो सिस्टम, ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल और फ्यूल सेल बेस्ड सबमरीन तकनीक को भी विकसित किया है. उनकी 180 से ज्यादा रिसर्च अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुकी हैं.

सम्मान और उपलब्धियां

डॉ. कामत को उनके योगदान के लिए IIT खड़गपुर का विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार, इस्पात मंत्रालय का मेटलर्जिस्ट ऑफ द ईयर और DRDO का साइंटिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार मिल चुका है. वे INAE और IEI के फेलो भी हैं.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget