एक्सप्लोरर

IAS Success Story: यूपीएससी में अभिषेक को दो बार मिली असफलता, लेकिन कड़ी मेहनत के दम पर लगातार तीन बार परीक्षा पास कर बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक का यूपीएससी का सफर जानकर कई लोग हैरान रह जाएंगे. आईआईटी से पढ़ाई करने वाले अभिषेक को यूपीएससी में असफलता मिली लेकिन उसके बाद से लगातार सफलता मिलती गईं.

Success Story Of IAS Topper Abhishek Kumar: यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले कई कैंडिडेट्स की कहानी ऐसी होती है, जिसे सुनकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे. झारखंड के रहने वाले अभिषेक ने यूपीएससी परीक्षा एक बार नहीं, बल्कि लगातार तीन बार पास की. उन्होंने साल 2017, 2018 और 2019 में परीक्षा पास कर रिकॉर्ड बनाया. खास बात यह रही कि शुरुआती दो प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली. उसके बाद सफलताओं का अंबार लग गया. साल 2019 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 73 प्राप्त की और इस तरह उनका आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा हो गया.

इंटरमीडिएट के बाद आईआईटी में मिला दाखिला

अभिषेक मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं और उनकी शुरुआती शिक्षा यहीं से हुई. इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने आईआईटी का एंट्रेंस एग्जाम पास कर दिया और आईआईटी में दाखिला ले लिया. पढ़ाई के बाद अच्छी नौकरी मिल गई और उन्होंने नौकरी ज्वाइन कर ली. साल 2014 में उन्होंने नौकरी के साथ तैयारी की और यूपीएससी की परीक्षा दी, जिसमें उन्हें असफलता मिली. इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और 2016 में दूसरा प्रयास किया जिसमें भी उन्हें असफलता मिली. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और आगे प्रयास करने की ठान ली.

लगातार तीन बार पास की यूपीएससी परीक्षा

साल 2017 में अभिषेक ने तीसरा प्रयास किया और उन्हें सफलता मिल गई. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 133 के साथ परीक्षा पास की और उन्हें इंडियन रेवेन्यू सर्विस के लिए चुना गया. उन्होंने नौकरी तो ज्वाइन कर ली लेकिन उनका मन आईएएस अफसर बनने का था. ऐसे में साल 2018 में उन्होंने एक बार फिर परीक्षा में किस्मत आजमाई. इस बार भी उन्हें सफलता मिल गई लेकिन रैंक 243 आई. उन्होंने एक बार फिर साल 2019 में यूपीएससी की परीक्षा दी और इस बार किस्मत ने उनका साथ दिया. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 73 प्राप्त कर आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा कर लिया.

यहां देखें अभिषेक का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को अभिषेक की सलाह

अभिषेक का मानना है कि किसी टॉपर की रणनीति को कॉपी करके आप इस परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते. आपको अपनी क्षमताओं के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बनानी होगी और टाइम मैनेजमेंट कर ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान देना होगा. अगर आप सही दिशा में लगातार मेहनत करेंगे तो आपको यूपीएससी में सफलता जरूर मिलेगी.

IAS Success Story: डॉक्टर बनने के बाद नेहा ने यूपीएससी में कदम रखा, असफलता भी मिली, लेकिन नहीं मानी हार और बन गईं आईएएस अफसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget