एक्सप्लोरर

सरकारी टीचरों को मिल सकती है TET की अनिवार्यता से छूट, केंद्र ने दिया ये बड़ा संकेत

सितंबर 2025 में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हालात और भी कठिन हो गए थे. कोर्ट ने साफ कहा था कि सभी शिक्षकों के लिए TET पास करना जरूरी होगा. हालांकि, अब बड़ा अपडेट सामने आया है.

देशभर के लाखों सरकारी शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है. लंबे समय से शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर जो डर, तनाव और असमंजस बना हुआ था, अब उस पर विराम लगने की उम्मीद जगी है. खासकर वे शिक्षक जो कई सालों से स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, लेकिन किसी कारण से अब तक TET पास नहीं कर पाए हैं, उनके भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे.

सितंबर 2025 में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हालात और भी कठिन हो गए थे. कोर्ट ने साफ कहा था कि सभी शिक्षकों के लिए TET पास करना जरूरी होगा. इसके बाद देश के करोड़ों प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों पर इसका सीधा असर पड़ा. कई शिक्षक जो 10–15 या 20 साल से सेवा दे रहे हैं, अचानक खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे. उन्हें डर था कि अगर वे TET पास नहीं कर पाए तो उनकी नौकरी चली जाएगी या उन्हें समय से पहले रिटायर होना पड़ सकता है. 

पढ़ाने का दबाव या परीक्षा की तैयारी?

गैर-TET शिक्षक लगातार यह सवाल उठा रहे थे कि वे बच्चों को पढ़ाने पर ध्यान दें या फिर अपनी नौकरी बचाने के लिए परीक्षा की तैयारी करें.  शिक्षकों के लिए दोबारा परीक्षा देना आसान नहीं है. इसी वजह से शिक्षक संगठनों ने केंद्र सरकार और राज्यों के सामने बार-बार यह मांग रखी कि पुराने और अनुभवी शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से छूट दी जाए या फिर उन्हें कोई विशेष राहत दी जाए. 

केंद्र सरकार का अहम कदम

अब इस दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा और अहम कदम उठाया है. शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. मंत्रालय ने कहा है कि पहली से आठवीं कक्षा तक के उन शिक्षकों का पूरा ब्योरा दिया जाए, जिनकी नियुक्ति साल 2011 से पहले हुई थी.

राज्यों को यह जानकारी 16 जनवरी तक देनी होगी।. इसके लिए 31 दिसंबर को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा जा चुका है.इस रिपोर्ट में कई अहम जानकारियां मांगी गई हैं, जैसे 2011 से पहले और 2011 के बाद कितने शिक्षक नियुक्त हुए, कितने शिक्षकों ने TET या CTET पास किया है, कितने शिक्षक अब तक TET पास नहीं कर पाए हैं, शिक्षकों की उम्र, शैक्षणिक योग्यता और प्रशिक्षण की स्थिति. सरकार का यह कदम साफ संकेत देता है कि वह पूरे मामले को गंभीरता से समझना चाहती है और बिना पूरी जानकारी के कोई फैसला नहीं लेना चाहती है. 

लाखों शिक्षकों को राहत की उम्मीद

केंद्र सरकार की इस पहल से करीब 12 लाख शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. अलग-अलग राज्यों में बड़ी संख्या में शिक्षक ऐसे हैं जिन्होंने अब तक TET पास नहीं किया है. उत्तर प्रदेश में लगभग 1.86 लाख शिक्षक, राजस्थान में करीब 80 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षक, मध्य प्रदेश में लगभग 3 लाख शिक्षक और झारखंड में करीब 27 हजार प्राथमिक शिक्षक, ये सभी शिक्षक इस फैसले से सीधे तौर पर प्रभावित हैं और अब उन्हें सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं. 

सुप्रीम कोर्ट का फैसला क्या था?

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि जो शिक्षक TET योग्य नहीं हैं, उन्हें दो साल के भीतर परीक्षा पास करनी होगी. अगर वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ सकती है या रिटायर किया जा सकता है. हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा था कि जिन शिक्षकों की सेवा में सिर्फ पांच साल बचे हैं, उन्हें कुछ हद तक राहत दी जा सकती है.

आगे क्या होगा?

अब सबकी नजर केंद्र सरकार और राज्यों के फैसले पर टिकी हुई है.अगर सरकार पुराने और अनुभवी शिक्षकों को TET से छूट देने या कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने का फैसला लेती है, तो इससे लाखों परिवारों को राहत मिलेगी. आने वाले समय में सरकार का यह कदम शिक्षकों के भविष्य को नई दिशा दे सकता है. 

यह भी पढ़ें : गांव से वर्दी तक का सफर, पढ़ें दो बार UPSC पास करने वाले IPS अर्पित जैन की कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
UPSC ने जारी किए सितंबर भर्ती के रिजल्ट, 17 पोस्ट के लिए चुने गए उम्मीदवार
UPSC ने जारी किए सितंबर भर्ती के रिजल्ट, 17 पोस्ट के लिए चुने गए उम्मीदवार

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget