एक्सप्लोरर

Corona संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते केरल के विश्वविद्यालयों में एग्जाम स्थगित

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते केरल की सभी विश्वविद्यालयों में सोमवार से होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. केरल गवर्नर के कार्यालय ने कहा कि राज्यपाल ने सुझाव दिया है कि मौजूदा स्थितियों के आधार पर नई तारीखें दी जाएं.

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के हस्तक्षेप के बाद, सोमवार से विश्वविद्यालयों द्वारा निर्धारित की जा रही सभी परीक्षाओं को राज्य में कोरोना संक्रमण के उछाल के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है. स्थिति की समीक्षा के बाद ही परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी. 

इन विश्वविद्यालयों ने स्थगित की परीक्षाएं

विभिन्न परीक्षाओं को स्थगित करने वाले विश्वविद्यालयों में एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, केरल विश्वविद्यालय, कालीकट विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, कोच्चि, कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CUSAT), केरल स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, मलयालम विश्वविद्यालय और केरल पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय शामिल हैं.

बता दें कि राज्यपाल द्वारा कुलपति से सभी ऑफ़लाइन परीक्षाओं को स्थगित करने का अनुरोध किया गया है. केरल गवर्नर के कार्यालय ने कहा कि राज्यपाल ने सुझाव दिया है कि मौजूदा स्थितियों के आधार पर नई तारीखें दी जाएं.

कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने राज्यपाल को लिखा था पत्र

कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने राज्यपाल को एक पत्र लिखकर इस मुद्दे को उठाया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें केरल विश्वविद्यालय, केरल टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, कालीकट विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, सीयूएसएटी, केरल यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज के छात्रों और वेल्लयानी में कृषि महाविद्यालय, और एलएलबी छात्रों से सैकड़ों प्रतिनिधित्व प्राप्त हुए हैं, जिन्हें 19 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच राज्यव्यापी परीक्षा देनी है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि, मौजूदा हालात को देखते हुए फिजिकल परीक्षाएं आयोजित करना सही नहीं है. 

इससे पहले भी कई राज्यों में यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. वहीं कई राज्यों में 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई हैं. 

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: पहले प्रयास में UPSC की मेंस परीक्षा तक पहुंचे, दूसरी बार प्री में हुए फेल, कड़ी मेहनत से राघव को मिली सफलता

SBI Clerk Pharmacist 2021: SBI क्लर्क फार्मासिस्ट के 67 पदों के लिए ऑनलाइन करें आवेदन, 3 मई है लास्ट डेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB Group D Exam: रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
NEET Paper Leak: NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव
Naresh Pal Gangwar: कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार? पढ़ाई से लेकर सैलरी तक जानिए सबकुछ 
कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार? पढ़ाई से लेकर सैलरी तक जानिए सबकुछ 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget