एक्सप्लोरर

ESIC Recruitment 2021: ईएसआईसी ने 157 विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, यहां जानें आवेदन से संबंधित अहम जानकारियां

Employees State Insurance Corporation ने सीनियर रेजीडेंट और स्पेशलिस्ट आदि के 150 से ऊपर पदों पर भर्तियां निकाली हैं, esic.nic.in पर ऐसे करें अप्लाई.

ESIC Recruitment 2021: इंप्लॉइज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) ने रेजिडेंट, स्पेशलिस्ट आदि विभिन्न 157 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. वे उम्मीदवार जो कर्मचारी राज्य बीमा निगम के इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हों, वे ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बताए गए प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता है – www.esic.nic.in.

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से देशभर में जूनियर रेजिडेंट, स्पेशलिस्ट, फुल टाइम / पार्ट टाइम स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट, जीआरडीओ एसआर, फुल टाइम डेंटल सर्जन और पार्ट-टाइम होमियो फिजिशियन सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी. इन वैकेंसीज की एक और खास बात यह कि इन पर सेलक्शन सीधा इंटरव्यू के माध्यम से होगा. यानी कैंडिडेट्स को किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी है.

आयु सीमा –

ईएसआईसी के इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा हर पद के अनुसार भिन्न है, जिसका संक्षिप्त विवरण हम यहां दे रहें हैं. पार्ट टाईम अथवा फुल टाइम स्पेशलिस्ट के लिए अधिकतम आयु सीमा 67 वर्ष तय की गई है. जबकि बाकी सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है.

शैक्षिक योग्यता –

जैसे की हर पद के लिए आयु सीमा अलग है उसी प्रकार हर पद के लिए शैक्षिक योग्यता भी अलग है जिसके बारे में विस्तार से आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है. मोटे तौर पर बताना हो तो स्पेशलिस्ट फुल टाइम और पार्ट टाइम पद के लिए उम्मीदवार का मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या आरएमसी से रजिस्टर्ड मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या आरएमसी से पीसी डिग्री/ डीएनबी और डिप्लोमा संबंधित विषय में पीसी डिग्री / डीएनबी या डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री / डीएनबी के साथ 3 साल का अनुभव होना जरूरी है. सीनियर रेजीडेंट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पीजी डिग्री/ डिप्लोमा और एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क –

जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन के लिए 250 रुपए शुल्क देना होगा. जबकि एससी/एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 50 रुपए का भुगतान करना होगा. पेमेंट केवल ऑनलाइन होगा. बाकी किसी भी विषय में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

IAS Success Story: चार असफलताओं के बाद पांचवीं बार में मिली सफलता, कुछ ऐसा रहा गौहर हसन का UPSC सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU से किस चीज की पढ़ाई कर रही हैं नेहा बोरा, पढ़ें उनकी पूरी कहानी
JNU से किस चीज की पढ़ाई कर रही हैं नेहा बोरा, पढ़ें उनकी पूरी कहानी
DSSSB ने निकाली नई भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका
DSSSB ने निकाली नई भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका
गेट 2027 के लिए आज आखिरी मौका, रात तक भर दें आवेदन फॉर्म
गेट 2027 के लिए आज आखिरी मौका, रात तक भर दें आवेदन फॉर्म
उत्तराखंड में 10 शिक्षक बर्खास्त, फर्जी डॉक्यूमेंट से कर रहे थे नौकरी
उत्तराखंड में 10 शिक्षक बर्खास्त, फर्जी डॉक्यूमेंट से कर रहे थे नौकरी

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'थाने का CCTV सार्वजनिक...', महिलाओं से बदसलूकी पर राहुल ने दिल्ली पुलिस को घेरा
'थाने का CCTV सार्वजनिक...', महिलाओं से बदसलूकी पर राहुल ने दिल्ली पुलिस को घेरा
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
मॉनिटरिंग, डर बनाएं, बीट पेट्रोलिंग... महिलाओं की सुरक्षा के लिए SC के दिल्ली पुलिस को निर्देश
मॉनिटरिंग, डर बनाएं, बीट पेट्रोलिंग... महिलाओं की सुरक्षा के लिए SC के दिल्ली पुलिस को निर्देश
Embed widget