एक्सप्लोरर

डीयू SOL ने 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए शुरू किए हैं 16 ऑफबीट सर्टिफिकेट कोर्स, पढ़ें डिटेल्स

नए DU SOL ने 12वीं पास आउट स्टूडेंट्स के लिए 16 ऑफ-बीट और अनकंवेंशनल सर्टिफिकेट कोर्सेस शुरू किए हैं जिनमें फिल्म मेकिंग, ग्राफिक डिजाइन, स्टेनोग्राफी, एथिकल हैकिंग आदि शामिल हैं.

दिल्ली विश्वविद्यालय ने 19 जुलाई को केशवपुरम में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL ) के अपने नए रीजनल सेंटर (पश्चिम) की नींव रखी हैं. वहीं अब नए DU SOL ने 12वीं कक्षा पास आउट स्टूडेंट्स के लिए 16 ऑफ-बीट और अनकंवेंशनल सर्टिफिकेट कोर्सेस शुरू किए हैं जिनमें फिल्म मेकिंग, ग्राफिक डिजाइन, स्टेनोग्राफी, एथिकल हैकिंग आदि शामिल हैं.

एसओएल पश्चिम दिल्ली केंद्र के उद्घाटन की अध्यक्षता वाइस चांसलर प्रो. पीसी जोशी और डॉ. विकास गुप्ता (रजिस्ट्रार) ने की, जिसमें प्रो. बलराम पाणि (निदेशक, कर्नल) और प्रो. यूएस पांडे (प्रिंसिपल, एसओएल) सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे.गौरतलब है कि SOL के पास मोती बाग (साउथ कैंपस) में एक मौजूदा क्षेत्रीय केंद्र भी है जो मुख्य एसओएल (नॉर्थ कैंपस) के एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव लोड को भी शेयर करता है.

डीयू ने 16 नए सर्टिफिकेट कोर्स ऑफर किए

होस्ट इंस्टीट्यूशन, कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL, दिल्ली विश्वविद्यालय) ने अपने मौजूदा इंडस्ट्री ट्रेनिंग पार्टनर, आरके एजुकेशनल ट्रस्ट के साथ अपने पोर्टफोलियो में 16 और सर्टिफिकेट कोर्स शामिल किए हैं, जो एकेडमिक ईयर 2021-22 से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से पेश किए जाएंगे.

ये हैं 16 सर्टिफिकेट कोर्स

इन 16 सर्टिफिकेट कोर्स में, एक्टिंग, रेडियो जॉकींग, एंकरिंग, टीवी जर्नलिज्म, मास कम्यूनिकेशन, इवेंट मैनेजमेंट, पब्लिश रिलेशन, डिजिटल मार्केटिंग, फोटोग्राफी, एनीमेशन, वीडियो एडिटिंग, फिल्म मेकिंग, डायरेक्शन, ग्राफ़िक डिज़ाइन, इंटीरियर डेकोरेशन, फैशन डिजाइन, मर्चेंडाइजिंग, फैशन मॉडलिंग, फाइन आर्ट्स, फाइनेंशियल मार्केट, ऑफिस ऑटोमेशन, ई-एकाउंटिंग, सॉफ्ट स्किल्स, पर्सनलिटी डेवलेपमेंट, स्टेनोग्राफी, डाटा साइंस, मशीन लर्निंग, एथिकल हैकिंग, साइबर सिक्योरिटी शामिल हैं.

16 सर्टिफिकेट कोर्सेस के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इन कोर्सेस में एडमिशन के लिए 12वीं पास आउट कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. इन कोर्सेस को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्रों को डीयू से सर्टिफिकेट दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Maharashtra HSC Result 2021: आज शाम 4 बजे आएगा महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक    

IAS Success Story: लाखों के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर Gunjan Singh ने यूपीएससी में आने का किया फैसला, ऐसे हुईं सफल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget