एक्सप्लोरर

COMEDK UGET Answer Key: जानें कब आएगी COMEDK UGET प्रोविजनल आंसर की

COMEDK UGET आंसर की 23 अगस्त 2020 को जारी होगी. सभी स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट से आंसर की चेक कर सकेंगे.

COMEDK UGET Answer Key 2020: कंसोर्टियम ऑफ़ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ़ कर्नाटक {सीओएमईडीके -COMEDK} ने अपने अंडर ग्रेजुएट टेस्ट-2020 (यूजीईटी-2020) की आंसर की जारी करने की तारीखों को घोषित कर दिया है. COMEDK अपने यूजीईटी-2020 की परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 23 अगस्त 2020 को अपने ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर जारी करेगा. ऐसे कैंडिडेट्स जो COMEDK के यूजीईटी-2020 की परीक्षा में शामिल हुए थे वे कैंडिडेट प्रोविजनल आंसर की comedk.org से डाउनलोड कर अपने आंसर का मिलान कर सकते हैं.

19 अगस्त 2020 को हुई थी यह परीक्षा- COMEDK UGET-2020 की यह परीक्षा 19 अगस्त 2020 को दो शिफ्टों में आयोजित की गयी थी. जिसमें से पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की गयी थी जबकि दूसरे शिफ्ट की परीक्षा 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गयी थी. यूजीईटी-2020 की यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गयी थी. जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि 19 अगस्त 2020 को COMEDK UGET-2020 की यह परीक्षा इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए आयोजित की गयी थी. इससे पहले यह परीक्षा एक बार 25 जुलाई 2020 को और दूसरी बार 01 अगस्त 2020 को स्थगित भी की जा चुकी थी.

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इस आंसर की के खिलाफ 26 अगस्त 2020 तक अपनी आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं. कैंडिडेट्स के इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद 31 अगस्त 2020 को फाइनल आंसर की जारी की जाएगी.

परीक्षा स्थगित कराने के लिए दाखिल की गए थी याचिका- कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस परीक्षा को स्थगित कराने के लिए कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की गयी थी लेकिन कर्नाटक हाईकोर्ट ने परीक्षा में हस्तक्षेप करने से साफ मना कर दिया था.

सीओएमईडीके ने जारी किया है ऑफिशियल नोटिस-  COMEDK ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस जारी कर कहा है कि “कोरोना वायरस के मद्देनजर स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को देखते हुए हमारी हेल्पलाइन बंद रखी जाएंगी. इसलिए कैंडिडेट से सम्बंधित सभी प्रश्नों का उत्तर ईमेल के जरिए दिया जाएगा. इसके लिए COMEDK ने studenthelpdesk@underk.org ईमेल आईडी भी जारी किया है.

 ये भी पढ़ें

APICET: सितंबर में होगी APICET 2020 परीक्षा, इस तारीख से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड, एग्जाम शेड्यूल जानें

कैसे होगी ऑनलाइन पढ़ाई जब 27% छात्रों के पास स्मार्टफोन या लैपटॉप ही नहीं, NCERT सर्वे में खुलासा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU के तीन PhD छात्रों का कमाल, नोबेल विजेता की रिसर्च टीम का बने हिस्सा
AMU के तीन PhD छात्रों का कमाल, नोबेल विजेता की रिसर्च टीम का बने हिस्सा
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
94 साल का हुआ IAF, जानें वायु सेना में कैसे बनाएं करियर
94 साल का हुआ IAF, जानें वायु सेना में कैसे बनाएं करियर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget