एक्सप्लोरर

Board Exams 2024: परीक्षा की तैयारी में पिछले साल के पेपर कितने मददगार, प्रिपरेशन के समय कैसे करें इनका इस्तेमाल?

Board Exams 2024 Preparation: बोर्ड परीक्षा की तैयारी में पिछले साल के पेपर कितना मदद करते हैं. इन्हें कैसे इस्तेमाल करने से अधिक से अधिक फायदा उठाया जा सकता है. जानते हैं.

CBSE Board Exams 2024 Preparation Tips: बोर्ड परीक्षा की तैयारी में पिछले साल के पेपर बहुत मददगार साबित होते हैं. इनके सही इस्तेमाल से आपको न सिर्फ बेहतरीन नंबर मिलते हैं बल्कि रिवीजन और प्रैक्टिस भी अच्छे से हो जाती है. हालांकि इस तरीके के इस्तेमाल से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. अगर आप ऐसे प्रैक्टिस करेंगे तो कम मेहनत में बढ़िया अंक पा सकेंगे. आज जानते हैं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में पिछले सालों के पेपरों का सही इस्तेमाल और इनसे मिलने वाले तमाम फायदे.

ये गलती न करें

अगर आप भी उस कैटेगरी में आते हैं जिसे लगता है कि पिछले साल के पेपरों को देखने से क्या फायदा क्योंकि जो एक बार पूछा जा चुका है, वो दोबारा नहीं पूछा जाएगा तो किसी गलतफहमी में न रहें. अव्वल तो ऐसा कई बार होता है कि वही सवाल रिपीट होते हैं जो पिछले सालों में पूछे गए हैं. दूसरा इससे आपको इंपॉर्टेंट टॉपिक्स का भी पता चलता है. इसलिए जितना हो सके पिछले सालों के पेपर सॉल्व करें. तीन से चार साल तक के पेपर भी हल कर सकते हैं.

ये फायदे मिलते हैं

  • पिछले साल के पेपर हल करने से जो बहुत से फायदे मिलते हैं, उनमें से एक है एग्जाम पैटर्न का ठीक से समझ आना. चाहे कितनी भी कोशिश कर लें पर एग्जाम पैटर्न जितना पिछले साल के पेपर हल करने से समझ आ सकता है किसी और तरह से नहीं.
  • इससे आप ये सीखते हैं कि किसी खास सेक्शन से किस प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं और उनकी मार्किंग स्कीम कैसी होती है. किस सेक्शन को ज्यादा वेटेज दिया जाता है.
  • इससे आप टाइम मैनेजमेंट सीखते हैं और पेपर समय के अंदर खत्म कर पाते हैं. कई बार जवाब आते हुए भी प्रैक्टिस न होने से पेपर सही समय पर पूरी नहीं हो पाता या जिस लेवल के आंसर आप लिखना चाहते हैं, लिख नहीं पाते.
  • इसके साथ ही पिछले साल के पेपर हल करने से आपको अपनी कमियों और अच्छाइयों के बारे में पता चलता है. आप कहां बढ़िया कर रहे हैं और कहां सुधार की जरूरत है ये जान पाते हैं.
  • इससे किस एरिया में ज्यादा इम्प्रूवमेंट की जरूरत है इसका पता चल जाता है.
  • आप जैसे-जैसे कोई टॉपिक तैयार करें, वैसे-वैसे उसकी प्रैक्टिस के लिए पेपर सॉल्व करें. टॉपिक के मुताबिक भी पेपर बाजार में उपलब्ध रहते हैं. इसके साथ ही रिवीजन के लिए भी इस मैथ्ड का उपयोग करें.

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RPSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, AI से जांची जाएंगी कॉपियां
RPSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, AI से जांची जाएंगी कॉपियां
School Tuition Fees Hike 2026: स्कूल फीस ने बिगाड़ा बजट, ट्यूशन चार्ज में सबसे ज्यादा उछाल
स्कूल फीस ने बिगाड़ा बजट, ट्यूशन चार्ज में सबसे ज्यादा उछाल
DU में MBA से BCom (Hons) तक ऑनलाइन पढ़ाई का प्लान, घर बैठे मिलेगी डिग्री  
DU में MBA से BCom (Hons) तक ऑनलाइन पढ़ाई का प्लान, घर बैठे मिलेगी डिग्री  
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget