एक्सप्लोरर

बिहार आईटीआई सीएटी 2020 परीक्षा के लिये एप्लीकेशन प्रक्रिया हुई प्रारंभ, पढ़ें पूरी खबर

Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board ने ITI CAT 2020 परीक्षा के लिये आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 16 अप्रैल 2020 तक भर सकते हैं फॉर्म

बिहारः ITI CAT 2020 Application Process Begins:बिहार कंबाइंड इंट्रेंस कांपटीटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट कांपटीटिव एडमीशन टेस्ट (ITI) के लिये इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बताये गये प्रारूप में अंतिम तिथि के पहले आवेदन कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिये बता दें कि इस परीक्षा के लिये आवेदन केवल ऑनलाइन ही किये जा सकते हैं. ऐसा करने के लिये ऑफिशियल वेबसाइट का एड्रेस है www.bceceboard.bihar.gov.in. यहां यह बताना भी आवश्यक हो जाता है कि इस परीक्षा के लिये आवेदन पहले ही शुरू हो चुके हैं. तो अगर आप भी इच्छुक हों तो और विलंब न करें और अंतिम तिथि यानी 16 अप्रैल 2020 को 11.59 बजे तक परीक्षा के लिये फॉर्म भर दें. जरूरी जानकारियां – अभी तक मिली सूचना के अनुसार यह परीक्षा 24 मई, 2020 को आयोजित होगी और परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 मई, 2020 से उपलब्ध होंगे. जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे प्रोफेशनल कोर्सेस में एडमीशन ले सकेंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे, 15 मिनट की होगी. अगर परीक्षा प्रारूप की बात करें तो यह परीक्षा 300 अंकों की होगी और जिसमें 15 प्रश्न आयेंगे. परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिये बुलाया जायेगा, जो जून 2020 से शुरू होने की संभावना है. न्यूनतम योग्यता – अगर पात्रता की बात करें तो आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से कम से कम 10 वीं कक्षा पास होना चाहिए तभी वे आवेदन कर सकते हैं. अब आते हैं आयु सीमा पर. आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 14 वर्ष होनी चाहिए. लेकिन मैट्रिक मोटर मैकेनिक, मोटर वाहन और मैकेनिक ट्रैक्टर पाठ्यक्रमों के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष तय की गयी है. यह भी ध्यान रहे कि आयु की गणना 1 अगस्त, 2020 तक की जाएगी. जहां तक बात आवेदन शुल्क की है तो सामान्य वर्ग को शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं एससी, एसटी वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में देने हैं 100 रुपये. जबकि पीएच श्रेणी के लोगों को 430 रुपये का भुगतान करना होगा. अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान चालान के माध्यम से 27 अप्रैल, 2020 तक और ऑनलाइन मोड के माध्यम से 28 अप्रैल, 2020 के रात 11:59 बजे तक कर सकते हैं. बाकी विस्तार से जानकारी के लिये आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT ने जारी की कक्षा 9 की नई सोशल साइंस बुक, यहां से खरीदें
NCERT ने जारी की कक्षा 9 की नई सोशल साइंस बुक, यहां से खरीदें
स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर
स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
महाराष्ट्र: MPSC का बड़ा फैसला, विभाग ने टाली मुख्य परीक्षा
महाराष्ट्र: MPSC का बड़ा फैसला, विभाग ने टाली मुख्य परीक्षा

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget