एक्सप्लोरर

DU Admission 2021: तीसरी कट-ऑफ के तहत आज से एडमिशन शुरू, अब तक 50 हजार से ज्यादा छात्रों का हुआ दाखिला

DU Admission 2021: पहली और दूसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत अब तक 50 हजार से ज्यादा छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला ले चुके हैं. वहीं कुछ कॉलेजों ने कई पॉपुलर कोर्सेज में सीट से ज्यादा एडमिशन भी दिए हैं.

DU Admission 2021 Third Cutoff List 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी में तीसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया सोमवार यानी आज से शुरू हो रही है. तीसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत एडमिशन आज सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा और 21 अक्टूबर (रात 11:59 बजे) तक समाप्त होगा. कॉलेज 22 अक्टूबर तक दाखिले को मंजूरी देंगे. वहीं छात्रों के लिए एडमिशन फीस का भुगतान करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2021 है. गौरतलब है कि पहली और दूसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत अब तक 51 हजार से ज्यादा छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला ले चुके हैं. वहीं कुछ कॉलेजों ने कई पॉपुलर कोर्सेज में सीट से ज्यादा एडमिशन भी दिए हैं.

शनिवार को तीसरी कट-ऑफ लिस्ट हुई थी जारी
बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शनिवार को तीसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी की थी, जिसमें कोर्सेज में एडमिशन के लिए जरूरी मार्क्स के साथ 0.25 प्रतिशत से 1.5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. वहीं कई कॉलेजों में अभी भी पॉपुलर कोर्सेज अवेलेबल हैं.

25 अक्टूबर को स्पेशल कट-ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी
भले ही कट-ऑफ हायर लेवल पर बनी हुई है, लेकिन छात्रों के लिए उम्मीद की एक किरण अभी भी है क्योंकि सीटें अभी भी उपलब्ध हैं. बता दें कि तीसरी कट-ऑफ के बाद 25 अक्टूबर को उन उम्मीदवारों के लिए एक स्पेशल कट-ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी जो एलिजिबल थे लेकिन किसी भी कारण से पहले के तीन कट-ऑफ में एडमिशन नहीं ले सके या नहीं ले पाए. वहीं गाइडलाइन्स के अनुसार, स्पेशल कट-ऑफ की घोषणा संबंधित कार्यक्रम में रिक्त सीटों की उपलब्धता आधार पर की जाएगी. स्पेशल कट-ऑफ कॉलेज में संबंधित कार्यक्रम की अंतिम घोषित कट-ऑफ होगी. यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट छात्रों के लिए लगभग 70 हजार सीटें हैं और लगभग 50 हजार छात्रों ने पहले दो राउंड में एडमिशन ले लिया है.

इन कॉलेजों में बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स में हैं सीटें
बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स, डीयू आवेदकों के बीच एक पॉपुलर कोर्सेज है, यह हंसराज कॉलेज, लेडी श्री राम कॉलेज और हिंदू कॉलेज में 99 प्रतिशत की कट-ऑफ पर ओपन है. वहीं इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन में बीए इकोनॉमिक्स की कट-ऑफ अब 98 फीसदी, रामजस कॉलेज में 98.75 फीसदी और श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में कट-ऑफ 99.50 फीसदी है. जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, कालिंदी कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज और मिरांडा हाउस ने कार्यक्रम के लिए एडमिशन बंद कर दिया है.

बीए (ऑनर्स) इंग्लिश में आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, आर्यभट्ट कॉलेज, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज, दौलत राम कॉलेज, दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, गार्गी कॉलेज और हंसराज कॉलेज में एडमिशन खुला है. हिंदू कॉलेज और भारती कॉलेज ने प्रोग्राम के लिए एडमिशन बंद कर दिया है.LSR ने बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी के लिए कट-ऑफ 98.50 प्रतिशत आंकी है, जो दूसरी लिस्ट में 98.75 प्रतिशत से कम है.

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: बैंक की नौकरी छोड़कर Divyanshu Choudhary ने की यूपीएससी की तैयारी, इस स्ट्रेटेजी से मिली सफलता 

UP TET 2021: उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget