एक्सप्लोरर

ट्रम्प ने कहा- 2024 में रिपब्लिकन पार्टी के प्रभुत्व को दोबारा कायम करेंगे

कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि वह रिपब्लिकन पार्टी के प्रभुत्व को दोबारा कायम करेंगे. उन्होंने उन रिपब्लिकन पर निशाना साधा जिन्होंने महाभियोग के नाटक के बाद उनके खिलाफ मतदान किया.

ऑरलैंडो: डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि वह 2024 में फिर से राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं. कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (CPAC) में लोगों को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि वह रिपब्लिकन पार्टी के प्रभुत्व को दोबारा कायम करेंगे. साथ ही अमेरिका के लिए संघर्ष करने की चेतावनी दी.

20 जनवरी को व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद अपने पहले मुख्य भाषण में उन्होंने अपने झूठे दावों को दोहराया कि जो बाइडेन के बजाय उन्होंने चुनाव जीता. उन्होंने उन रिपब्लिकन पर निशाना साधा जिन्होंने महाभियोग के नाटक के बाद उनके खिलाफ मतदान किया. ट्रम्प ने कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों से कहा कि आपकी मदद से हम सदन को वापस लेंगे, हम सीनेट को जीतेंगे और फिर एक रिपब्लिकन राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में वापसी करेगा. उन्होंने अपनी संभावित योजनाओं के बारे में कहा कि वह उन्हें तीसरी बार भी हराने का फैसला कर सकते हैं.

नई पार्टी नहीं बनाएंगे ट्रम्प

CPAC में लंबे समय तक खड़े रहने के दौरान वह मंच पर चहलकदमी करते रहे. कोरोना महामारी के बावजूद कॉन्फ्रेंस में जुटी भीड़ में ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं लगा रखा था. अपने दो अभियानों के तरह ही उन्होंने अमेरिका को रीमेक करने के लिए डेमोक्रेट्स के समाजवादी एजेंडे के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया. ट्रम्प ने कहा कि हम अमेरिका के अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जानते हैं कि यह एक भयानक और दर्दनाक संघर्ष है. उन्होंने कहा कि जिस आंदोलन ने उन्हें चार साल पहले जीत के लिए प्रेरित किया था, वह अभी शुरुआत है और अंत में हम जीतेंगे. ट्रम्प ने यह कहकर उन अफवाहों पर भी लगाम लगाई कि वह कोई नई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं. ट्रम्प ने कहा, "मैं एक नई पार्टी शुरू नहीं कर रहा हूं. हमारे पास रिपब्लिकन पार्टी है. यह एकजुट होने जा रहा है और पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगा."

बाइडेन की नीतियों की आलोचना की

90 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने अप्रवासियों पर भी हमला किया. जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा के मामले पर बाइडेन की नीतियों की आलोचना की. उन्होंने रिपब्लिकन को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि उनके साथ विश्वासघात हुआ है. उन्होंने 10 रिपब्लिकन का नाम लिया, जिन्होंने उन्हें प्रतिनिधि सभा में महाभियोग चलाने के लिए वोट दिया और सीनेट में दोषी ठहराने के लिए असफल मतदान किया. ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी में सबसे शक्तिशाली बने हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget