एक्सप्लोरर

महिलाओं के करीब पहुंचने की सनक में बना फर्जी पायलट, पहुंच गया जेलखाने

महिलाओं को प्रभावित करने और हवाई सफर में स्पेशल ट्रीटमेंट पाने की खातिर एक शख्स पायलट बन गया. लेकिन एयरपोर्ट पर जांच के दौरान खुलासा हुआ कि उसका ड्रेस और आईडी कार्ड फर्जी है.

नई दिल्ली: महिलाओं को रिझाने के लिए मर्दों को क्या क्या जतन नहीं करने पड़ते. महिलाओं से करीब होने की चाहत में पुरुष फर्जीवाड़ा, चोरी और नकली अधिकारी भी बनने में पीछे नहीं हटते. ऐसे ही एक शख्स हैं जिनका नाम है राजन महबूबानी. महबूबानी पर औरतों को प्रभावित करने की ऐसी सनक चढ़ी कि उन्होंने पायलट की वर्दी का सहारा लिया. एक साल पहले उन्होंने पायलट की वर्दी सिलवाई. और मिलिट्री का ड्रेस सिलवाकर अपने आप को कर्नल बताने लगा. पायलट के ड्रेस में महबूबानी फेसबुक और टिकटॉक पर औरतों से रौब झाड़ते. लेकिन महबूबानी का फर्जीवाड़ा ज्यादा दिनों नहीं तक चला. और औरतों को रिझाने की उनकी सनक ने उन्हें जेल का दरवाजा दिखा दिया.

फेसबुक और टिकटॉक पर खुद को बताता था सेना का ऑफिसर

हवाई सफर में महबूबानी को स्पेशल ट्रीटमेंट पाने का भी शौक था. सोमवार को आरोपी इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से कोलकाता का सफर करनेवाले थे. एयर एशिया की फ्लाइट पर सवार होने के विमान के स्टाफ को कुछ शक हो गया. उसने महबूबानी से पूछताछ शुरू की. जब स्टाफ को यकीन हो गया कि 48 वर्षीय व्यक्ति पायलट की वर्दी में फर्जी शख्स है तो उसने पुलिस को सूचित कर दिया.

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी का आईडी कार्ड और वर्दी नकली है. आरोपी एयरलाइन के साथ रजिस्टर्ड भी नहीं था. पूछताछ में ये भी मालूम हुआ कि इससे पहले भी महबूबानी अपने आपको एयर एशिया का स्टाफ बताकर एयरपोर्ट की सुविधा हासिल कर चुका है.

महबूबानी कई बार दिल्ली और कोलकाता का हवाई सफर कर चुके हैें. टेलीकॉम ब्रांड अपने यहां मैनेजमेंट ट्रेनिंग के लिए महबूबानी को बुलाती थीं. जिसमें महबूबानी अपने आपको आर्मी ऑफिसर बताकर परिचय करवाता.

कोलकाता के रहनेवाले महबूबानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से दोस्त के यहां दिल्ली में ठहरे हुए थे. उनका दोस्त भी यही समझता था कि महबूबानी लूथांसा विमान का पायलट है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget