एक्सप्लोरर

Ranchi Student Suicide Case: 'हाथ बंधे थे, पांव मुड़े थे...सुसाइड नहीं, हत्या है', IIM के हॉस्टल में मिला बेटे का शव तो पिता ने किया ये दावा | 10 बड़ी बातें

Shivam Pandey Suicide Case: आईआईएम रांची के स्टूडेंट शिवम पांडेय की मौत को लेकर मिस्ट्री बनी हुई है. 22 वर्षीय शिवम का शव आईआईएम हॉस्टल स्थित कमरे में मिला था.

IIM Ranchi Student Suicide: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम), रांची (Ranchi) के स्टूडेंट शिवम पांडेय (Shivam Panday Suicide Case) की मौत को लेकर मिस्ट्री बनी हुई है. 22 वर्षीय शिवम का शव आईआईएम हॉस्टल स्थित कमरे में सोमवार की रात पंखे से लटकता हुआ पाया गया था. उसके दोनों हाथ रस्सी से आगे की तरफ बंधे हुए थे. मंगलवार को रांची पहुंचे शिवम के पिता अखिलेश्वर पांडेय ने कहा है कि ऐसी कोई वजह नहीं थी कि उनका पुत्र सुसाइड कर ले. उससे हर रोज फोन पर बात हो रही थी. वह खुशमिजाज लड़का था. उन्होंने इसके पीछे साजिश की आशंका जताई है.

जानें- 10 बड़ी बातें

  • शिवम उत्तर प्रदेश के बनारस के लंका इलाके का निवासी था. उसके पिता अखिलेश्वर पांडेय ने बताया कि उन्हें आईआईएम मैनेजमेंट की ओर से रात के 10.06 बजे के करीब फोन पर बताया उसकी मौत की सूचना दी गई.
  • शिवम के पिता ने बताया गया कि शिवम ने सुसाइड कर लिया है.
  • शिवम ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. उसके बाद मैनेजमेंट में उसका दाखिला हुआ था. वह अभी हाल में बनारस से यहां वापस आया था. यूपी में हमारा नया घर बन रहा है. इसे बनाने में वह सहयोग कर रहा था. ऐसे में वह सुसाइड कर लेगा, यह भरोसा नहीं लग रहा.
  • बताया गया है कि रात में आईआईएम हॉस्टल के कमरा संख्या 505 से कोई रिस्पांस न आने पर गार्डस ने खिड़की से झांककर देखा तो शिवम पंखे से लटक रहा था. गार्डस कमरे की खिड़की तोड़कर घुसे और उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी.
  • पुलिस को रात साढ़े ग्यारह बजे घटना की सूचना दी गई. शिवम के चाचा एवं अन्य रिश्तेदार भी बनारस से रांची आए हैं. उन्होंने कहा कि घटनास्थल की तस्वीर देखने से यह सुसाइड का मामला नहीं लग रहा.
  • शिवम के पांव मुड़े हुए थे और हाथ आगे की तरफ बंध हुए थे. कोई व्यक्ति हाथ बांधकर सुसाइड कैसे कर सकता है.
  • रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है.
  • शिवम का मोबाइल बरामद किया गया है. कॉल डिटेल्स से पता लगाया जा रहा है कि उसकी किन-किन लोगों से बात हुई है.
  • मौके से कोई नोट नहीं मिला है. उसके सहपाठियों और हॉस्टल में उसके बगल के कमरों में रहने वाले छात्रों से भी पूछताछ की गई है.
  • इधर संस्थान के किसी भी पदाधिकारी और हॉस्टल के वार्डन ने घटना के बारे में मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें-

Jharkhand: समलैंगिक देवरानी-जेठानी का प्यार नहीं हुआ मुकम्मल, परिवार के दबाव में उठाया ऐसा कदम कि आपकी रूह कांप जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget