एक्सप्लोरर

Nagpur News: हड़ताल पर गए नागपुर के लता मंगेशकर अस्पताल में तैनात 140 इंटर्न डॉक्टर, स्टाइपेंड बढ़ाने की कर रहे हैं मांग

नागपुर के लता मंगेशकर अस्पताल में कार्यरत 140 इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड ना मिलने और स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं. गौरतलब है कि इन इंटर्न को रोज 100 रुपये का स्टाइपेंड मिलता है.

Nagpur News:  नागपुर के लता मंगेशकर अस्पताल ( Lata Mangeshkar Hospital) और एनकेपी साल्वे इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (NKP Salve Institute of Medical Sciences) में फुलटाइम मरीजों का ट्रीटमेंट कर रहे 140 से ज्यादा इंटर्न डॉक्टर (Intern Doctors) दो महीने से स्टाइपेंड ना मिलने से नाराज होकर हड़ताल पर चले गए हैं. गौरतलब है कि इन इंटर्न को रोज 100 रुपये का स्टाइपेंड मिलता है.

सम्मानजनक स्टाइपेंड चाहते हैं हड़ताली इंटर्न डॉक्टर्स
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में इंटर्न का नेतृत्व करने वाले आशुतोष अडे ने कहा, "हम केवल एक सम्मानजनक स्टाइपेंड चाहते हैं."उन्होंने कहा कि, “हम नारे नहीं लगा रहे हैं, न ही मरीजों के ट्रीटमेंट में कोई परेशानी खड़ी कर रहे हैं. हालांकि हमने अभी-अभी अपनी सेवाएं वापस ली हैं और पूरी तरह से शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं.”

MBBS की डिग्री के बाद भी सिर्फ मिलता है 3 हजार रुपये स्टाइपेंड
इंटर्न डॉक्टर का कहना है कि एमबीबीएस की डिग्री पूरी करने के बाद भी उन्हें प्रति माह सिर्फ 3,000 रुपये स्टाइपेंड के रूप में मिलते हैं जोकि काफी अपमानजनक है. अडे ने कहा, "यहां तक ​​कि दिहाड़ी मजदूरों और अकुशल मजदूरों को भी इससे ज्यादा मिलता है." उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रबंधन को पत्र, रिमाइंडर और अल्टीमेटम भेजने के हर जरूरी कदम का पालन किया है.

वहीं टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक कॉलेज के डीन डॉ काजल मित्रा ने कहा कि प्रबंधन समितियां निजी मेडिकल कॉलेजों में स्टाइपेंड तय करती हैं. वहीं हड़ताली इंटर्न बताया कि एलएमएच ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ आशीष देशमुख ने मंगलवार को उनसे मुलाकात की और उनसे हड़ताल वापस लेने की अपील की थी, लेकिन इंटर्न कुछ लिखित आश्वासन चाहते हैं.

एमबीबीएस पूरा करने के बाद 12 महीने की इंटर्नशिप होती है अनिवार्य
बता दें कि किसी भी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पूरा करने के बाद 12 महीने की इंटर्नशिप अनिवार्य है. इंटर्नशिप एक ट्रेनिंग प्रोग्राफ को रेफर करता है जिसमें एक एमबीबीएस ग्रेजुएट चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल के वास्तविक अभ्यास को संचालित करने के तौर-तरीकों को सीखता है. हालांकि, एमबीबीएस इंटर्नशिप का वेतन कॉलेज से कॉलेज या अस्पताल से अस्पताल में भिन्न होता है. महाराष्ट्र में, जीएमसी इंटर्न को 11,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलता है, एम्स में उन्हें 23,500 रुपये मिलते हैं. वहीं निजी मेडिकल कॉलेजों में, अमरावती में पीडीएमसी में इंटर्न को प्रति माह 7,000 रुपये मिलते हैं.

ये भी पढ़ें

Nagpur Water Supply: आधे नागपुर में 24 अगस्त को पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, जानिए- किन-किन इलाकों में नहीं आएगा पानी

Nagpur News: नागपुर नगर निगम के पास 17 ई बसें लेकिन सिर्फ तीन ही हैं ऑपरेशनल, जानिए क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget