एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Protest: नागपुर कांग्रेस का अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- मनमाने तरीके से योजनाएं थोप रहे पीएम मोदी

Agnipath Scheme Protest News: कांग्रेस ने सोमवार को अग्निपथ योजना के खिलाफ देश भर के 3,500 से अधिक विधानसभा मुख्यालयों में राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह किया.

Agnipath Scheme Protest News: तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए केंद्र की नयी अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नागपुर के विभिन्न इलाकों में विरोध प्रदर्शन किए. अग्निपथ योजना के विरोध में आयोजित प्रदर्शनों में युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई), सेवा दल और महिला कांग्रेस जैसी इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

मनमाने तरीके से योजनाएं थोप रहे पीएम मोदी

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव बंटी शेलके के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने एक ट्रेन को करीब आधे घंटे तक रोक दिया और पुलिस द्वारा उन्हें हटाए जाने के बाद ट्रेन आगे रवाना हुई. कांग्रेस की शहर इकाई के प्रमुख विकास ठाकरे ने कहा, 'पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमाने तरीके से ऐसी कई योजनाएं लोगों पर थोप दी हैं और उन्हें मुसीबत में डाल दिया है. हम यह भी जानते हैं कि महाराष्ट्र की मौजूदा अस्थिरता (शिवसेना के विधायकों का विद्रोह) के पीछे कौन है.' उन्होंने दावा किया कि अग्निपथ योजना युवाओं या रक्षा बलों के हित में नहीं है और इसे वापस लिया जाना चाहिए.

अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह

कांग्रेस ने सोमवार को अग्निपथ योजना के खिलाफ देश भर के 3,500 से अधिक विधानसभा मुख्यालयों में राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह किया. पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश ने कहा, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अग्निपथ योजना को तत्काल वापस लेने की मांग में युवाओं के साथ खड़ी है. बीजेपी सरकार को इसे लागू करके राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर नहीं करना चाहिए. सरकार को सशस्त्र बलों में शामिल होकर राष्ट्र की सेवा करने की इच्छा रखने वाले लाखों पुरुषों और महिलाओं के लिए असुरक्षा के बजाय सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए."

यह भी पढ़ें-

Nagpur Crime News: मालिश को लेकर विवाद के बाद शख्स ने सास-ससुर का कु्ल्हाड़ी से किया कत्ल, फिर पत्नी और बेटी पर किया हमला

Nagpur Crime: 19 साल के लड़के ने 15 साल की गर्लफ्रेंड से किया रेप, बाद में चाकू मारकर कर दी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget