एक्सप्लोरर

Navi Mumbai News: पनवेल में अब अपराधी बच नहीं पाएंगे, 30 लोकेशन को किया गया है CCTV कैमरों से लैस

पनवेल में 30 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. पुलिस अधिकारी की अपील पर ये पहल पनवेल ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा की गई है ताकि अपराध पर अंकुश लग सके.

Navi Mumbai News: नवी मुंबई के पनवेल में अपराध और अपराधियों की लगाम कसने के लिए 30 लोकेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. दरअसल पनवेल ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा सुरक्षा उपाय के रूप में शहर भर के लगभग 30 स्थानों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है. गौरतलब है कि सीसीटीवी कैमरे हमेशा अपराध का पता लगाने और भविष्य में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने में मददगार होते हैं. चूंकि पनवेल एक भीड़-भाड़ वाला इलाका है ऐसे में यहां होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए एक चुनौती बना हुआ है.

किन-किन स्थानों पर लगाए गए हैं CCTV कैमरे
बता दें कि पनवेल सिटी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कदबाने ने हाल ही में पनवेल ज्वैलर्स एसोसिएशन के साथ बैठक की थी. इस बैठक के दौरान उन्होंने ज्वैलर्स एसोसिएशन से सीसीटीवी कैमरे लगाने का अनुरोध किया था. जिसके बाद व्यापारियों ने भी उनकी अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. और शहर में रणनीतिक स्थानों पर कैमरे लगाने का फैसला किया. कई व्यापारियों ने पहल करते हुए इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना को अंजाम दिया. ये कैमरे सब्जी मंडी, डाकघर नाका, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक क्षेत्र, कपड़ा बाजार, जोशी अली, जय भारत नाका क्षेत्र, मोहल्ला क्षेत्र समेत विभिन्न जगहों पर लगाए गए हैं.

पुलिस को अपराध पर अंकुश लगने का भरोसा
बता दें कि टेक्नो आई कैमरा ब्रांड, दहुन टेक्नोलॉजी के नईमुद्दीन शेख (रिंटू) ने इन कैमरों को स्पेशल सपोर्ट से स्थापित किया है. पनवेल ज्वैलर्स एसोसिएशन ने इसके लिए करीब 5 लाख रुपये खर्च किए हैं. इन कैमरों की कमान पनवेल सिटी पुलिस के साथ एसोसिएशन के तीन सदस्यों के पास होगी. पुलिस को भरोसा है कि इस पहल से शहर में अपराध पर अंकुश लगेगा.

ये भी पढ़ें

Mumbai Crime News: मुंबई में साइबर फ्रॉड ने पहले 31 साल की महिला से की दोस्ती, फिर कॉलर ID एप को क्रैक कर ठग लिए लाखों रुपये

Mumbai Weather Forecast: मुंबई में आज दिन भर छाए रहेंगे बादल, दोपहर बाद बारिश की संभावना, जानिए- पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget