एक्सप्लोरर

Mumbai News: मुंबईवासियों के लिए खुशखबरी! अगले मानसून सीजन तक बिना कटौती होगी वाटर सप्लाई

Mumbai News: मुंबईवासियों के लिए अच्छी खबर है, दरअसल बीएमसी ने कहा है कि मुंबई में अब अगले मानसून तक बिना कटौती के पेयजल की सप्लाई होगी.

Mumbai Water Cut: मुंबई में अब अलगे मानसून तक पीने के पानी की सप्लाई होती रहेगी यानी कोई कटौती नहीं की जाएगी. दरअस  बीएमसी अधिकारियों ने कहा है कि झीलों में पानी का भंडार पर्याप्त है इसलिए अगले मानसून तक पानी की सप्लाई बाधित नहीं होगी. बता दें कि शहर को पानी सप्लाई करने वाली सात झीलें शुक्रवार को 98.50 फीसदी फुल हो गईं थी. वहीं मुंबई को 2018-19 के दौरान लंबे समय तक पानी की कटौती का सामना करना पड़ा था.

मुंबई की झीलों में है पर्याप्त पानी
गौरतलब है कि मुंबई से अभी तक मानसून की विदाई नहीं हुई है, और लगातार हल्की बारिश शहर को भिगो रही है. ऐसे में मुंबई को पेयजल की सप्लाई करने वाली झीलों का वाटर लेवल और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है. बता दें कि  इन झीलों से शहर को प्रतिदिन लगभग 3,800 मिलियन लीटर पानी (एमएलडी) मिलता है. बता दें कि गुरुवार को झीलों का जल भंडार 14.26 लाख मिलियन लीटर था जबकि उनकी कुल क्षमता 14.47 लाख मिलियन लीटर है. बीएमसी के हाइड्रोलिक विभाग के प्रमुख पुरुषोत्तम मालवड़े ने कहा, "चूंकि झीलों में पर्याप्त पानी है, इसलिए अगले मानसून तक पानी की कटौती नहीं होगी."

इस साल 28 जून-12 जुलाई तक मुंबई में हुई मामूली पेयजल कटौती
बता दें कि पिछले चार वर्षों से, मुंबई, ठाणे और नासिक, जहां ये झीलें स्थित हैं, वहां औसत से ज्यादा वर्षा हुई है. वहीं 2018 में, जब बारिश औसत से कम हुई थी उस दौरान  शहर को नवंबर से जून तक 10 प्रतिशत पेयजल कटौती का सामना करना पड़ा था. हालांकि इस साल भी इस साल 28 जून से 12 जुलाई तक मुंबई में पानी की मामूली कटौती हुई थी. दरअसल मानसून के आगमन में देरी की वजह से पानी का स्टॉक 9 प्रतिशत तक गिर गया था,  इसी तरह 2020 में भी कम बारिश के कारण 5 अगस्त से 29 अगस्त तक कटौती की गई थी. 

ये भी पढ़ें

Mumbai Weather Forecast: मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, क्या हो सकती है बारिश? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Mumbai LPG Price: त्योहार से पहले मुंबईकरों को बड़ी राहत, कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम हुए कम, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget