एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में समृद्धि महामार्ग बनाने वाले अनिलकुमार गायकवाड़ अमेरिका में हुए सम्मानित, बोले- 'मेरे लिए गर्व की बात'

Maharashtra News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ में अनिलकुमार गायकवाड़ को निमंत्रण मिला था. इस मौके पर उन्होंने निवेश की संभावनाओं और राज्य की प्रगतिशील नीतियों पर चर्चा की.

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र को समृद्धि महामार्ग के तोहफा देकर मुंबई और नागपुर की दूरी 8-10 घंटे करने वाले एमएसआरडीसी के निदेशक अनिलकुमार गायकवाड़ का अमेरिका में सम्मानित किया गया. अनिलकुमार गायकवाड़ को अमेरिका के 60वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथग्रहण समारोह में विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ. इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र की बुनियादी ढांचे में हुई प्रगति और भविष्य की योजनाओं को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया.

अमेरिका के राष्ट्रपति शपथग्रहण समारोह के दौरान, गायकवाड़ ने टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क, गूगल के सुंदर पिचाई और सॉफ्टबैंक के मसायोशी सोन सहित कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं से संवाद किया. उन्होंने महाराष्ट्र के बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स में निवेश की संभावनाओं और राज्य की प्रगतिशील नीतियों पर चर्चा की.

महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात- गायकवाड़

अनिल कुमार गायकवाड़ ने इस दौरान स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, टिकाऊ शहरी विकास और अत्याधुनिक परिवहन प्रणालियों पर विशेष जोर दिया गया. अनिल कुमार गायकवाड़ ने कहा "वैश्विक मंच पर महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है. इस बातचीत से मिले अनुभव और दृष्टिकोण महाराष्ट्र की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को और बेहतर दिशा देने में सहायक होंगे. हमारा लक्ष्य राज्य को टिकाऊ और विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा प्रदान करने वाला अग्रणी राज्य बनाना है.” 

MSRDC ने महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे का किया विकास

MSRDC की सफलता में अनिल गायकवाड़ की अहम भूमिका रही है . गायकवाड़ के नेतृत्व में MSRDC ने महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है. समृद्धि महामार्ग, बांद्रा-वर्ली सी लिंक, मंत्रालय पुनर्निर्माण, और भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट उनकी देंन कहीं जाती है. इन परियोजनाओं ने राज्य के परिवहन और आर्थिक विकास को नई दिशा दी है.

ये भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल: उद्धव ठाकरे की पार्टी ने साफ किया रुख, 'गैर मुस्लिम होगा तो, हमारे हिंदुओं...'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget